2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा केंद्र पर छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा

कई छात्र चोटिल , पुलिस ने नहीं उठाए फोन, 1300 छात्रों के परीक्षा केंद्र पर नहीं है कोई सुरक्षा व्यवस्था राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान स्कूलों में सुरक्षा के प्रबंध दिखाई नहीं पड़ रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 12 Apr 2022, 1:46 AM IST

परीक्षा केंद्र पर छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा

परीक्षा केंद्र पर छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा

राजाखेड़ा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान स्कूलों में सुरक्षा के प्रबंध दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। इन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। इसी के चलते सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा केंद्र पर एक परीक्षार्थी छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आमने सामने हो गए। जिसमें छात्रा के परिजन युवकों को काफी चोटें आई। हालांकि इस घटना में मामला दर्ज कराने को लेकर जहां कोई पक्ष आगे नहीं आया है। वहीं पुलिस और केंद्र प्रबंधन एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

क्या था मामला
सोमवार को केंद्र पर कक्षा 12 के विभिन्न पेपर थे। जिनमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी थी। केंद्र पर परीक्षा के दौरान किसी छात्र ने एक छात्रा को गलत हरकत की। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रा ने केंद्र के बाहर उसे लेने आये अपने परिजन को इस बारे में बताया तो उसने दोषी छात्र से उलाहना दिया। जिसपर वह छात्र भडक़ गया और अपने साथियों सहित छात्रा के परिजन युवक पर हमला कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान केंद्र अधिकारियों ने कई बार थानाधिकारी को फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। काफी देर बाद पीडि़त पक्ष ने थाने जाकर घटना की सूचना दी जिस पर उपनिरीक्षक मानसिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।

1300 परीक्षार्थी पर नहीं मिली सुरक्षा
इस केंद्र पर कुल 1300 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। अब तक हमेशा से ही केंद्र की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी तैनात किए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार कोई पुलिसकर्मी केंद्र पर तैनात नहीं किए गए है, जबकि केंद्राधीक्षक के अनुसार वे 22 मार्च को थानाधिकारी से मिलकर इस बाबत लिखित निवेदन कर चुके है। जबकि इस केंद्र को क्षेत्र में संवेदनशील केंद्र माना जाता है और झगड़ा फसाद यहां आम बात है।

इनका कहना है
मैं मौके पर गया था, लेकिन केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया। न ही कोई तहरीर दी। जिससे कानूनी कार्यवाही की जा सके। मानसिंह, उपनिरीक्षक थाना राजाखेड़ा।

केंद्र के बाहर क्या हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है। फिर भी हमने कई बार थानाधिकारी को फोन किया, नहीं उठाया गया। हमारा स्टाफ तो अंदर कॉपियों की सुरक्षत निकालने के प्रयास में लगा हुआ था। जो परीक्षा में हमारी पहली जिम्मेदारी है। सुगर सिंह, केंद्र अधीक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा।