6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी @अजमेर…पुष्कर में करेंगे सरोवर की पूजा, गरीब नवाज की दरगाह में देंगे हाजिरी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi ajmer visit

rahul gandhi ajmer visit

अजमेर/पुष्कर.

कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अजमेर और पुष्कर आएंगे। अब तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी सुबह 8 बजे अजमेर के मेयो कॉलेज में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद यहां से ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचेंगे।

इसके बाद उनका पुष्कर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे ब्रह्म घाट परसरोवर का पूजन तथा ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने का कार्यक्रम है। गांधी की यात्रा को लेकर एसपीजी सहित सुरक्षा एजेन्सियों ने दो दिन से पुष्कर में डेरा डाल रखा है तथा कांगे्रस प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करके दौरे को अंतिम रूप दे रहे हैं।

हेलीकॉप्टर से उतरेंगे

कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 8 बजे मेयो कॉलेज में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वे गरीब नवाज की दरगाह के लिए रवाना होंगे। करीब 9 बजे दरगाह पहुंचेंगे। दरगाह में 10 बजे जियारत करने के बाद गांधी वापस मेयो कॉलेज पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर में मेला बाइपास रोड पर निजी जमीन पर बने हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद कार में सवार होकर सडक़ मार्ग से खादी उद्योग प्रशिक्षण केन्द्र के सामने से बड़ी बस्ती श्मशान मार्ग से सीधे ब्रह्म घाट जाएंगे।

ब्रह्मा मंदिर और सरोवर की पूजा
राहुल कार में सीधे ब्रह्मा मंदिर जाने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वे पवित्र सरोवर में पूजन करेंगे। उधर एसपीजी के अधिकारी राजेश सहित सुरक्षा एजेंसियों के अन्य अधिकारियों ने हेैलीपेड व सरोवर के घाट का मौका निरीक्षण किया।

पूजा स्थल को लेकर विवाद
राहुल गांधी की पुष्कर पूजन को लेकर विवाद सामने आया है। एक ओर स्थानीय कांगे्रसजन गऊ घाट पर पूजन कराने की बात कह रहे है वहीं सुरक्षा एजेन्सियों का तर्क है कि सुरक्षात्मक कारणों से गऊ घाट का इलाका संकरा है तथा वाहन खड़े करने की समस्या आ सकती है। इसलिए पूजा का कार्यक्रम ब्रह्म घाट पर ही कराया जाना उचित है।