2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे: किशनगंज-अजमेर-किशनगंज का संचालन बहाल

हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 से
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 24 Jun 2022, 1:42 PM IST

Railway

रेलवे: किशनगंज-अजमेर-किशनगंज का संचालन बहाल

अजमेर. उत्तर रेलवे की ओर से कारण किशनगंज-अजमेर- किशनगंज रेलसेवा अब अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी। सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर का 10, 12, 15, 17 व 19 जुलाई को रद्द की थी। इसी तरह गाडी संख्या 15716, अजमेर- किशनगंज रेलसेवा दिनांक 12, 14, 18, 19 व 21 जुलाई को रद्द की थी। अब यह अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।
हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 से
अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधार्थ हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालन करेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन नंबर 07115, हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 1 जुलाई 26 अगस्त तक (9 ट्रिप) चलेगी। प्रत्येक शुक्रवार को हैदराबाद से 20.20 बजे रवाना होकर रविवार को 5.25 बजे जयपुर पहुंचेगी इसी प्रकार ट्रेन नंबर 07116, जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक (9 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को जयपुर से 15.20 बजे रवाना होकर मंगलवार को 3 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसमें सेकण्ड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय साधारण श्रेणी एवं पावर कार कोच होंगे।
इन स्टेशन होकर चलेगी ट्रेन
सिकन्दराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, मुदखेड़, नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, ईटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मन्दसौर,नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर,अजमेर,फुलेरा, जयपुर।
कैरिज कारखाना को सर्वोत्तम कारखाना अवार्ड
अजमेर. उत्तर-पश्चिम रेलवे के कारखानों यथा अजमेर, जोधपुर एवं बीकानेर ने रेलवे बोर्ड द्वारा कराए गए बाहरी गुणवत्ता ऑडिट में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार अजमेर का कैरिज कारखाने को सर्वोत्तम कारखाना चल स्टॉक शील्ड 2022 से सम्मानित किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक विजय शर्मा एवं मुख्य कारखाना प्रबन्धक अशोक अबरोल को प्रदान की। उल्लेखनीय है कि अजमेर के कारखाने को वर्ष 2015-16 एवं 2017-18 में भी भारतीय रेल में सर्वोत्तम कारखाना शील्ड प्राप्त हुई थी।