4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश और कोरोना का असर, महिलाएं पूजेंगी घरों में गणगौर

महिलाओं को घरों पर रहकर पारम्परिक तरीके से पूजा करनी होगी।
2 min read
Google source verification
gangaur pujan

gangaur pujan

अजमेर.

महिलाएं और युवतियां शुक्रवार को ईसर-गणगौर का पूजन करेंगी। एकतरफ कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉक डाउन है। दूसरी तरफ बारिश ने भी परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में महिलाओं को घरों पर रहकर पारम्परिक तरीके से पूजा करनी होगी।

परम्परानुसार महिलाओं और युवतियों ने गुरुवार को सिंजारा पर्व मनाया था। इसके लिए नवविवाहिताओं के पीहर से घेवर, मिठाई, नए परिधान और अन्य सामग्री आती है। लेकिन कोराना वायरस संक्रमण और लॉक डाउन के चलते सामग्री नहीं पहुंच पाई। महिलाओं, नव विवाहिताओं और युवतियों ने घरों में ही पूजन किया।

Read More: CORONA VIRUS से बचाव के लिए राज्यसभा सांसद यादव ने दी 20 लाख की स्वीकृति

लॉकडाउन और बरसात
कोरोना वायरस संक्रमण के चले एक तरफ पूरा देश लॉकडाउन है। अब बरसात ने परेशानी बढ़ा दी है। महिलाओं को घरों में रहकर ही ईसर-गणगौर का पूजन करना होगा। समूह में महिलाएं एकत्रित नहीं हो सकती हैं। लिहाजा वे कथा-कहानी भी साथ बैठकर नहीं सुन सकती हैं। कई महिलाओं ने सोशल मीडिया का भी सहारा लेने की योजना बनाई है।

Read More: India Lock down: परीक्षाओं में देरी से गड़बड़ाएगा नया सत्र, संस्थानों की बढ़ेंगी परेशानी

लॉकडाउन से त्यौंहार फीके...
देशभर में लॉक डाउन के सभी त्यौंहार सादगी से मनाए जा रहे हैं। इनमें गणगौर और नवरात्र पर्व शामिल हैं। सभी धार्मिक आयोजन घरों में ही हो रहे हैं। मान्यता के अनुसार कई विवाहित महिलाओं ने गणगौर पर उद्यापन रखे हैं, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए घरों में ही भोजन कराया जाएगा।

लगातार पड़ रही फुहारें, मौसम में बढ़ी ठंडक

अजमेर. राज्य के कई हिस्सों में मौसम शुक्रवार को भी बिगड़ा हुआ है। समूचे जिले में फुहारों और बूंदाबांदी का दौर जारी है। इससे मौसम में ठंडक हो गई है। बरसात से किसानों की ङ्क्षचता बढ़ गई है। बरसात से खेतों में पड़ी धान और जीरे की फसल खराब होने का खतरा है।

पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम फिर पलट गया है। अजमेर में तडक़े 3 बजे से बारिश जारी है। नया बाजार, मदार गेट, स्टेशन रोड, आगरा गेट, जयपुर रोड और अन्य इलाकों तेज फुहारें गिरीं। वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, फायसागर रोड, शास्त्री नगर, गुलाबबाड़ी और अन्य इलाकों में भी लगातार फुहारें गिर रही हैं। हवा चलने से कुछ सर्द एहसास भी हुआ है। पुष्कर, ब्यावर, किशनगढ़, गगवाना, घूघरा, गेगल, भिनाय, गोपालपुरा, बांदनवाड़ा, नसीराबाद, पीसांगन, मांगलियावास और अन्य इलाकों में टपका-टपकी का दौर जारी है। पिछले दिनों 32 डिग्री तक जा पहुंचा तापमान नीचे लुढकऱ 28 डिग्री पर आ गया।