4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: शादी समारोह में जा रहे थे मां-बेटा, काल बनकर आए ट्रेलर ने ली महिला की जान

Rajasthan Accident News: राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर ग्राम लामाना के पास सोमवार सुबह ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 12 Dec 2023, 10:25 AM IST

photo_6323410716052273028_x.jpg

Rajasthan Accident News: राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर ग्राम लामाना के पास सोमवार सुबह ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

मांगलियावास थाना पुलिस के अनुसार ग्राम जेठाना मालियों की ढाणी निवासी बबलू माली अपनी मां प्रेम देवी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने ब्यावर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम लामाना में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे पीछे से आए ट्रेलर चालक ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। जिससे प्रेम देवी उछलकर टायर के नीचे आ गई और मोटरसाइकिल चला रहा बबलू दूसरी तरफ जा गिरा। हादसे में प्रेम देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रेम देवी ट्रेलर में फंस कर काफी दूरी तक घसीटती हुई चली गई।

यह भी पढ़ें : खेलते हुए तालाब में गिरे मासूम को बचाने कूदी मां और मौसी, मां-बेटे की मौत

हाइवे किनारे दुकानदारों ने ट्रेलर का पीछा कर उसे रुकवाया और मांगलियावास पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवे के दोनों तरफ पत्थर लगाकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। जेठाना सरपंच पदमचंद छाजेड़ घटना स्थल पहुंचे व पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। दुर्घटना की सूचना पाकर सैकड़ो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस प्रशासन ने लगभग 2 घंटे तक समझाइश की।

इसके बाद प्रेम देवी के शव को मौके से उठाया जा सका। हाइवे एंबूलेंस के जरिए शव को पीसांगन अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। वहीं हादसे में घायल हुए मृतका के पुत्र बबलू का भी पीसांगन अस्पताल में ही उपचार करवाया गया।

यह भी पढ़ें : 90 साल की मां की सेवा करने की जगह बेटे ने दी दर्दनाक मौत, वजह शर्मिंदा करने वाली