अजमेर. शहर में पुराने स्टाम्प पेपर्स से फर्जी वसीयत बनाकर मृतकों की बेशकीमती जमीनों के बेचान में हेराफेरी का खेल रचने वाले भू-माफिया को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को कामयाबी फिंगर प्रिंट ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद मिली है। तीन साल पुराने मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद व उसके ससुर को बुधवार शाम दबोच लिया। पुलिस को जालसाज गिरोह के अभी कई मोहरे गिरफ्त में आने बाकि है।