21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Education: कॉलेज विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, यूजी-पीजी की पढ़ाई संग हर माह कर सकेंगे 8000 रुपए तक की कमाई

MDS University: राजस्थान के अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ कमाई भी करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में लर्न, अर्नं एंड परफॉम योजना प्रारंभ की है। योजना में विद्यार्थी हर महीने 8 हजार रुपए तक की कमाई कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification
indian rupees

रुपए (Photo-X)

MDS University: राजस्थान के अजमेर की महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) में विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ कमाई भी करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में लर्न, अर्नं एंड परफॉम योजना प्रारंभ की है। इस योजना में विद्यार्थी विभिन्न कार्य कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। डिग्री के साथ युवाओं में कौशल, अनुभव और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए देश और विदेश के विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम जारी हैं। इसके तहत यूनिवर्सिटी ने लर्न, अर्नं एंड परफॉम योजना प्रारंभ की है।

कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कौशल आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है । यह योजना विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कमाई को बढ़ावा देगी । चयनित विद्यार्थियों को अकादमिक, शोध, डिजिटल, प्रशासनिक, पर्यावरणीय एवं रचनात्मक गतिविधियों में कार्य करने का अवसर मिलेगा । इससे वास्तविक कार्य अनुभव एवं प्रोफेशनल कौशल बढ़ेगा । विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों प्रवेश लेकर फायदा उठा सकते हैं ।

यों हो सकेगी कमाई

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में यूजी स्तर के विद्यार्थी हर माह 3 से 5 हजार रुपए वहीं पीजी स्तर के विद्यार्थी हर महीने 5 से 8 हजार रुपए की कमाई कर सकेंगे।

क्या होगा चयन का आधार

इस योजना में चयन मेरिट के आधार पर होगा । विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, कौशल, उपस्थिति, अनुशासन एवं साक्षात्कार को आधार माना जाएगा । प्रतिभाशाली एवं मेहनती विद्यार्थियों को अवसर मिलेंगे ।

कर सकेंगे यह कार्य

रिसर्च असिस्टेंस, प्रयोगशाला सहयोग, कंटेंट क्रिएशन, डिजिटाइजेशन, सोशल मीडिया प्रबंधन, इवेंट मैनेजमेंट और डॉक्यूमेंटेशन, हॉर्टिकल्चर और पर्यावरण संरक्षण, प्रशासनिक-कार्यालय से जुड़े कार्य।

कई संस्थानों में है लागू

विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ कमाई योजना देश-विदेश के संस्थानों में लागू है। इनमें तकनीकी,उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं। कई विद्यार्थी अतिरिक्त कार्य कर पॉकेट मनी अथवा पढ़ाई से जुड़ी फीस, किताबें खरीदने के लिए कामकाज कर रहे हैं ।

कैंपस प्लेसमेंट 12 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

इधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नसीराबाद में 12 मई को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ । इसमें संस्थान में संचालित विभिन्न व्यवसायों फिटर, विद्युतकार, मैकेनिक डीजल एवं वेल्डर में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के 12 प्रशिक्षणार्थियों का चयन हुआ । संस्थान के अधीक्षक रविन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विभिन्न फर्मों द्वारा संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता है, जिसमें पास आउट एवं अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों का चयन होता है ।