4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Rajasthan election 2018…पीएम नरेन्द्र मोदी फूंकेंगे जीत का मंत्र, अजमेर से देंगे ये बड़ा संदेश

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
pm narendra modi in ajmer

pm narendra modi in ajmer

उपेंद्र शर्मा/अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा का आयोजन 6 अक्टूबर को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर किया जाएगा। राजस्थान गौरव यात्रा के समापन पर सभा में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे संबोधित करेंगी। इसको लेकर तैयारियां जारी हैं। विश्राम स्थली में सभा के लिए डोम बनाया गया है। भाजपा का सभा में तीन लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य है।

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष हैलीकॉप्टर से अजमेर आएंगे। वे कायड़ विश्राम स्थली में बने डोम में सभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस सभा से राजस्थान में चुनावी शंखनाद हो जाएगा। पीएम मोदी की जनसभा के कई मायने हैं। अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है। जायरीन के लिए बनी विश्राम स्थली से मोदी देश-दुनिया को बड़ा संदेश देंगे। पीएम की सभा के लिए खासतौर पर डोम बनाए गए हैं। इसके अलावा हैलीपेड भी तैयार किया गया है।

पत्रिका टीम ने भी कायड़ विश्राम स्थली में तैयारियों का जायजा लिया। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय उपभोक्ता मामलात राज्य मंत्री सी. आर. चौधरी, विधि राज्य मंत्री पी. पी. चौधरी, कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी अजमेर आ सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश के कई केबिनेट और राज्यमंत्री भी जनसभा में मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों ने किया तकनीकी परीक्षण

गुरुवार को भारतीय वायु सेना के तीन चॉपर ने कायड़ विश्राम स्थली पर हैलीपेड और सुरक्षा का जायजा लिया। वायुसेना के पायलट और अन्य अधिकारियों ने इसका तकनीकी परीक्षण किया। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. गल्होत्रा भी आला अफसरों के साथ मौजूर रहे। विश्राम स्थली पर बनाए गए डोम में भाजपा ने तीन लाख आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इससे पहले पीएम मोदी अजमेर में लोकसभा चुनाव के दौरान आए थे। तब दिवंगत सांवरलाल जाट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जाट ने पायलट को 1.50 लाख वोट से हराया था।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम का इंतजार

सभा के अलावा पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में बन रहे एंट्री प्लाजा के उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है मगर अभी प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। भाजपा नेताओं की सभा का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है। इस सभा में प्रदेश भर के करीब 51 हजार बूथों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता सभा में मौजूद रहेंगे। सभा की तैयारी को लेकर पिछले तीन दिनों में संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना बैठकें ले चुके हैं।