25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के पूर्व मंत्री का निधन… इलाके में शोक की लहर, गहलोत और डोटासरा ने जताया दुख

पूर्व मंत्री सोहन सिंह चौहान का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 13 Apr 2025, 12:05 PM IST

former minister sohan singh

former minister sohan singh

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मंत्री सोहन सिंह चौहान का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने कल रात घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद मसूदा में शोक की लहर फैल गई है। आज दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान चंपानगर से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'पूर्व मंत्री तथा मसूदा से विधायक रहे सोहन सिंह चौहान का निधन होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।'

वहीं, गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक्स पर लिखा कि 'पूर्व मंत्री एवं मसूदा से विधायक रहे सोहन सिंह चौहान के निधन का दु:खद समाचार मिला है, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।'

सोहन सिंह चौहान का लंबे समय से बीमारी के चलते निधन हो गया है। वे मसूदा से प्रधान, विधायक एवं मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अजमेर जिले में काफी विकास कार्य किए। पूर्व मंत्री सोहन सिंह चौहान के निधन पर विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया सहित जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया।

यह भी पढ़ें : ‘इकोनॉमी व इकोलॉजी को लेकर चलना होगा साथ, दोनों में संतुलन जरूरी’, पत्रिका के Key-Note कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव