24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेपिड एंटीजन टेस्ट को प्राथमिकता : मौके पर जांच और रिपोर्ट, संक्रमण थमने से मिली राहत

अजमेर जिले में 32.5 हजार किट में से 17.5 हजार का उपयोग,कोरोना संक्रमण टेस्ट के लिए रेपिड एंटीजन टेस्ट पर जोर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 4 Jul 2021, 11:41 PM IST

रेपिड एंटीजन टेस्ट को प्राथमिकता : मौके पर जांच और रिपोर्ट, संक्रमण थमने से मिली राहत

रेपिड एंटीजन टेस्ट को प्राथमिकता : मौके पर जांच और रिपोर्ट, संक्रमण थमने से मिली राहत

Ajmer अजमेर. अजमेर जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए वर्तमान में रेपिड एंटीजन टेस्ट पर जोर दिया जा रहा है। रेपिड एंटीजन टेस्ट से मौके पर कुछ ही देर में रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक को 100 से 150 रेपिड एंटीजन टेस्ट का टारगेट दे रखा है, लेकिन इसमें कोरोना पॉजिटिविटी न्यून आ रही है। जिलेभर में 32 हजार 575 किट जारी किए गए हैं, जिनमें से 17 हजार 702 का उपयोग कर लिया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रेपिड एंटीजन टेस्ट को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते प्रत्येक ब्लॉक को टेस्ट किट उपलब्ध करवाए गए हैं। कुछ जगह 50 प्रतिशत से अधिक का उपयोग किया जा चुका है, जबकि कुछ जगह कम टेस्ट हुए हैं।

इस तरह किट का वितरण

अरांई ब्लॉक में 4200,भिनाय, जवाजा, पीसांगन में 2100-2100, केकड़ी में 4550, किशनगढ़ में 5225, मसूदा में 5000, श्रीनगर में 7100 तथा ब्यावर एवं नसीराबाद में 100-100 किट आवंटित किए गए हैं।

रेपिड एंटीजन किट में ऐसे मिले पॉजिटिव

अरांई में 10, भिनाय में 8, जवाजा में 5, केकड़ी में 8, किशनगढ़ 5, मसीदा 9, पीसांगन 11, श्रीनगर में 17 पॉजिटिव अब तक चिह्नित हो सके हैं। जबकि ब्यावर व नसीराबाद में एक भी किट से पॉजिटिव नहीं आया है।