4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE 12th Exam 2019: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, एक लाख से भी ज़्यादा परीक्षार्थी हो रहे शामिल

Rajasthan Board of Secondary Education की Class 12th Examination 2019 प्रदेशभर में गुरुवार से शुरू हो गईं।
3 min read
Google source verification
Title of News:  RBSE 12th Result 2019- Rajasthan Board 12th Time Table

अजमेर।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Rajasthan Board of Secondary Education) की 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं (Class 12th Examination 2019) प्रदेशभर में गुरुवार से शुरू हो गईं। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय और व्यावसायिक की परीक्षा भी शुरू हुई। परीक्षा 2 अप्रेल तक चलेंगी। पहला पेपर अंग्रेजी हुआ। बोर्ड के प्रशासनिक अफसर नथमल डिडेल ने बताया कि इस वर्ष ब्लॉक स्तर से लेकर निदेशालय स्तर तक परीक्षा की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल रोकने के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। डिडेल ने बताया कि बोर्ड ने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व दिया है।

यहां देख सकेंगें परीक्षा परिणाम (Rajasthan Board 12th Result 2019)

RBSE 12th Result 2019 का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों से परिणाम में मेरिट जारी नहीं हुई है। पिछली बार लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था।

जयपुर में 1 लाख 13 हजार से अधिक विद्यार्थी
प्रदेशभर में 12 वीं की परीक्षा के लिए 8 लाख 79 हजार 598 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय में 3345 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। कला वर्ग में 5 लाख 76 हजार 835, वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 146 और विज्ञान वर्ग में 2 लाख 60 हजार 617 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। जयपुर जिले में 1 लाख 13 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।

बोर्ड स्तर पर 60 विशेष उडऩदस्ते बनाए गए हैं। इसके साथ ही 190 उडऩदस्ते और बनाए गए हैं, जो दूर-दराज के हिस्सों में स्थित परीक्षा केन्द्रों का विशेष निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर भी उडऩदस्ते बनाए गए हैं। जयपर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से 9 उडऩदस्ते बनाए गए हैं।

प्रदेश में बनाए 5586 परीक्षा केन्द्र
12 वीं और 10 वीं की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 5586 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस बार दूरी कम करने के लिए 160 केन्द्र नए बनाए गए हैं। जयपुर जिले में 556 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 145 केन्द्र निजी स्कूलों के हैं।

59 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील
प्रदेशभर में 31 परीक्षा केन्द्र अतिसंवेदनशील हैं। इसके साथ ही 59 केन्द्र संवेदनशील हैं। इन केन्द्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बोर्ड के सभी उत्तर पुस्तिका संग्रहण वितरण केन्द्र और उपकेन्द्र सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे। इनका नियंत्रण बोर्ड कार्यालय से होगा। बोर्ड ने 48 उत्तर पुस्तिका संग्रहण केन्द्र और 12 उप केन्द्र स्थापित किए हैं।

10 वीं की परीक्षा 14 मार्च से
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की 10 वीं की परीक्षा 14 मार्च से होंगी। प्रदेश में 10 लाख 88 हजार 241 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। प्रवेशिका के लिए 6 हजार 924 और व्यावसायिक परीक्षा के लिए 34 हजार 460 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। जयपुर जिले में 1 लाख 27 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम (Rajasthan Board 12th Time Table 2019)

7 मार्च- अंग्रेजी अनिवार्य

8 मार्च - सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग

9 मार्च- हिन्दी अनिवार्य

11 मार्च- राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान

12 मार्च- समाजशास्त्र, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान

13 मार्च- भूगोल, व्यवसाय अध्ययन

14 मार्च- शारीरिक शिक्षा

15 मार्च- इतिहास,कृषि रसायन विज्ञान,रसायन विज्ञान

16 मार्च- लोक प्रशासन

18 मार्च-अंग्रेजी साहित्य

19 मार्च-अर्थशास्त्र, शीघ्रलिपि-हिन्दी व अंग्रेजी, कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान

22 मार्च- कंठ संगीत, नृत्य कथक, वाद्य संगीत

23 मार्च- गणित, टंकण लिपि (हिन्दी)

25 मार्च- पर्यावरण विज्ञान

26 मार्च-हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा, टंकण लिपि (अंग्रेजी)

28 मार्च- संस्कृत साहित्य

29 मार्च को- गृह विज्ञान

30 मार्च- चित्रकला

1 अप्रेल- मनोविज्ञान

2 अप्रेल दर्शनशास्त्र