अजमेर . बदनाम करने की धमकी देकर विवाहिता का देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार आदर्शनगर अलखनंदा कॉलोनी निवासी पीडि़ता ने भिनाय दौलतपुरा हाल अलखनंदा कॉलोनी में रहने वाले पोलूसिंह रावत के खिलाफ शिकायत दी। उसने बताया कि आरोपित ने 17 जुलाई को उसके साथ दुराचार किया। आरोपित उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार देहशोषण करता रहा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।