4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुनर्विवाह समय की मांग

त्यागी ब्राह्मण समाज की बैठक अखिल भारतीय गालवपूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा जिला धौलपुर की मासिक बैठक राष्ट्रीय कार्यालय ओंडेला रोड धौलपुर पर हुई। अध्यक्षता समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहतन सिंह त्यागी ने की।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 20 Dec 2021, 1:46 AM IST

पुनर्विवाह समय की मांग

पुनर्विवाह समय की मांग

धौलपुर. अखिल भारतीय गालवपूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा जिला धौलपुर की मासिक बैठक राष्ट्रीय कार्यालय ओंडेला रोड धौलपुर पर हुई। अध्यक्षता समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहतन सिंह त्यागी ने की। जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक साथी की आवश्यकता होती है। जिससे वह अपने अंतर्मन की बात कर सकें। सुख-दुख को बांट सकें और पति से बढ़कर ऐसा कोई दूसरा साथी नहीं होता। यदि किसी लड़की की शादी को कम समय हुआ है और उसके पति का देहांत हो जाता है, तो ऐसे में उस बच्ची के सुखद भविष्य के लिए पुनर्विवाह करना आवश्यक है। हमारे समाज में इस प्रकार की बहुत से उदाहरण है। इस कारण समाज को चाहिए कि इस कुप्रथा को छोड़कर, तुरंत पुनर्विवाह की परिपाटी शुरू करें। जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद त्यागी ने कहा कि वर्तमान मे परिस्थितियों के हिसाब से सभी समाजों ने अपनी रीति-रिवाजों में परिवर्तन किया है और ज्यादातर समाज पुनर्विवाह को अपना चुके हैं। त्यागी समाज को भी पुनर्विवाह अपनाने में किसी प्रकार का परहेज नहीं होना चाहिए।

बैठक में प्रस्ताव को स्वीकार किया और पुनर्विवाह के लिए जनसंपर्क कर समाज के लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। महामंत्री विजय त्यागी ने कहा कि ऐसे समय में भी इस कुप्रथा के कारण अधिकतर विधवाओं को नारकीय जीवन ही जीना पड़ रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक बहादुर सिंह त्यागी, रामबाबू त्यागी मुखिया, जसवंत सिंह त्यागी, महेंद्र सिंह त्यागी, सोवरनसिंह त्यागी, नंदन सिंह त्यागी, सरपंच देवेन्द्र त्यागी, जितेंद्र त्यागी, देवेंद्र त्यागी मनिया, वेद पाल त्यागी पिपहेरा, विनोद त्यागी, रणवीर त्यागी, भारत भूषण त्यागी, दामोदर त्यागी, राजकुमार त्यागी, मयंक त्यागी, प्रमोद त्यागी सहित प्रमुख लोग मौजूद रह