
Republic Day: गणतंत्र दिवस पर आज शान से लहराएगा तिरंगा
अजमेर. गणतंत्र दिवस (Republic day) पर बुधवार को शहर में शान से तिरंगा फहराया जाएगा। पटेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह होगा। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ध्वजारोहण करेंग। इसके अलावा शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे। कोरोना संक्रमण के चलते पटेल मैदान सहित सरकारी और निजी स्कूल में विद्यार्थियों, बुजुर्गों को नहीं बुलाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम योग्यता प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नहीं होंगे।
(Republic day) राजस्थान लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिवसिंह राठौड़, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला मिश्रा, इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या में प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जे.के.डीगवाल, दयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत और ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह कलक्टर अंशदीप कलक्ट्रेट और अपने निवास पर ध्वजारोहण (flag hosting) करेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पर आईजी रूपिन्दर सिंघ, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एस.पी. विकास शर्मा ध्वज फहराएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष प्रो. डी.पी. जारोली ध्वजारोहण करेंगे। नगर निगम कार्यालय में आयुक्त डॉ. खुशाल यादव, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, अजमेर डिस्कॉम कार्यालय पर प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ध्वज फहराएंगे। सीबीएसई कार्यालय में भी ध्वज फहराया (flag hosting) जाएगा।
Read More: आरपीएससी: लागू होगी कुमावत कमेटी की सिफारिश
अजमेर. राज्य में भर्तियों साक्षात्कार सहित आवेदन प्रक्रिया के सुदृढि़करण के लिहाज से साल 2022 खास रहेगा। इसी साल एम.एल.कुमावत कमेटी की सिफारिश लागू होंगी। इससे राजस्थान लोक सेवा आयोग को तय सीमा में अभ्यर्थनाओं के परीक्षण, आपत्ति निस्तारण, विज्ञापन जारी कर भर्ती कलैंडर के अनुसार परीक्षाएं कराने में सहूलियत होगी।राजस्थान लोक आयोग आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कारखाना एवं बॉयलर, कनिष्ठ अभियंता, प्रधानाचार्य, प्राध्यापक और अन्य भर्तियों के लिए परीक्षाएं कराता है।
Updated on:
25 Jan 2022, 9:16 AM IST
Published on:
25 Jan 2022, 9:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.