29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Revenue board: पांच सदस्यों के पद खाली, राजस्व मंडल में मुकदमे पेंडिंग

आईएएस कोटे से एक पद रिक्त हो गया है। इसके अलावा आरएएस और वकील कोटे से दो-दो सदस्य पहले ही रिक्त हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Sep 2019, 9:32 AM IST

revenue board ajmer

revenue board ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

राजस्व मंडल (revenue board ajmer) में आईएएस (IAS) कोटे से एक पद रिक्त हो गया है। साथ ही आरएएस (RAS) और वकील (Advocate) कोटे से चार सदस्यों (4 members) का इंतजार है। मामलों की पेंडेंसी से मंडल पहले ही परेशान है। ऐसे में सदस्यों की कमी समस्याएं बढ़ा सकती है।

read more: अजमेर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से जा टकराई निजी बस, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

राजस्व मंडल में अध्यक्ष सहित 20 सदस्य (20 members) होते हैं। इनमें आईएएस कोटे (IAS) से पांच, न्यायिक कोटे (Judiciary ) से दो, वकीले कोटे (advocate) से दो (फिलहाल रिक्त) और राजस्थान प्रशासनिक सेवा कोटे से 11 सदस्य होते हैं। मौजूदा वक्त राजस्व मंडल के अध्यक्ष (chairman) मुकेश शर्मा हैं। इसके अलावा आईएएस कोटे से शिखर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, मोडूदान देथा और राकेश कुमार जायसवाल सदस्य हैं। आरएएस कोटे से एम.एल. नेहरा, नाथूराम, मनोज कुमार नाग, सुनील शर्मा, हरिशंकर गोयल, रामनिवास जाट, सुरेंद्र माहेश्वरी, सतीशचंद्र गोदारा, पंकज नरुका सदस्य हैं।

read more: चरित्र पर था संदेह, इसलिए मोबाइल चार्जर के तार से घोंट दिया था पत्नी का गला

कुल पांच हो गए हैं रिक्त
सरकार ने आईएएस के तबादले किए हैं। इनमें मंडल सदस्य (board member)राकेश कुमार जायसपाल को धौलपुर कलक्टर नियुक्त किया गया है। लिहाजा आईएएस कोटे से एक पद रिक्त (post vacant) हो गया है। इसके अलावा आरएएस और वकील कोटे से दो-दो सदस्य पहले ही रिक्त हैं। मालूम हो कि मंडल सीनियर सुपर टाइम स्केल (sr.super time scale) के आईएएस और आरएएस अफसरों को ही सदस्य बनाया जाता है।

read more: CBSE: बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों की सूची 30 तक

वकील कोटे से बनने हैं दो सदस्य
मंडल में वकील कोटे से सदस्यों के दो पद रिक्त हैं। अध्यक्ष मुकेश शर्मा (IAS Mukesh sharma)ने सरकार से सदस्यों के रिक्त पदों को लेकर चर्चा की थी। बीती जुलाई में वकील कोटे से सदस्य बनाने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया अंजाम दी गई। इसमें राजस्थान हाईकोर्ट (rajasthan high court) के प्रधान न्यायाधीश (chief justice), राजस्व मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की सदस्य राजकुमारी गुर्जर (अध्यक्ष की प्रतिनिधि), कार्मिक विभाग (DOP) सचिव रोली सिंह और वित्त विभाग (fiance dept) के प्रमुख शासन सचिव शामिल हुए थे। लेकिन सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है।

read more: RPSC: रेणु होंगी आरपीएससी की सचिव, शर्मा बने टोंक कलक्टर