
rpsc ajmer
अजमेर. पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की (IG Stamps) महानिरीक्षक रेणु जयपाल (renu jaipal) राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की नई सचिव होंगी। राज्य सरकार की आईएएस तबादला (IAS Transfer list)सूची के तहत उन्हें आयोग में लगाया गया है। मौजूदा सचिव के. के. शर्मा को टोंक कलक्टर (Tonk collector) लगाया गया है। जयपाल और शर्मा जल्द अपने नए पदभार संभालेंगे।
आयोग सचिव के. के. शर्मा (k. k. sharma)ने 1 मार्च को पदभार संभाला था। वे इससे पूर्व अतिरिक्त संभागीय आयुक्त थे। सरकार ने रविवार तडक़े ब्यूरोक्रेसी (Bureucacy) में बदलाव किया है। इसके तहत शर्मा को टोंक कलक्टर नियुक्त किया गया है। जबकि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की महानिरीक्षक रेणु जयपाल को राजस्थान लोक सेवा आयोग में सचिव बनाया गया है।
आवेदन-परीक्षाओं पर नजर...
नव नियुक्त सचिव जयपाल को आयोग की प्रतिष्ठानुसार भर्ती परीक्षाओं (recruitment exam)के समयबद्ध आयोजन और आवेदन पर नजर रखनी होगी। अध्यक्ष दीपक उप्रेती (deepak upreti) नवाचार के ज्यादा पक्षधर हैं। ऐसे में यहां कम्प्यूटरीकरण (comperization)और परीक्षा प्रणाली को भी (exam pattern)सुदृढ़ बनाने की जरूरत होगी।
अभ्यर्थियों ने दी उत्तर कुंजी पर आपत्ति
राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक(विशेष शिक्षा-टीएसपी) पर अभ्यर्थियों ने शनिवार को आपत्ति दी। अंतिम तिथि होने से अभ्यर्थी (aspirants) देर रात तक व्यस्त रहे। आयो ने 3 और 4 जुलाई को वरिष्ठ अध्यापक(विशेष शिक्षा) (टीएसपी) प्रतियोगी परीक्षा 2018 कराई थी। इसके तह सामान्य ज्ञान एवं अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, विज्ञान, संस्कृत व गणित विषय शामिल थे। आयोग ने इनकी उत्तरकुंजी (anwer key)पर आपत्ति मांगी। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति देने में व्यस्त रहे।
आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र (modal paper) के क्रमानुसार ली गई है। आयोग ने साफ किया है, कि वांछित प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
read more: चिकित्सकों ने बढ़ाए मेक इन इंडिया की ओर कदम
Published on:
22 Sep 2019, 2:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.