29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: जुट जाएं तैयारी में, अक्टूबर से चलेंगी सिर्फ परीक्षाएं
Play video

RPSC: जुट जाएं तैयारी में, अक्टूबर से चलेंगी सिर्फ परीक्षाएं

प्रारंभिक परीक्षा बीते साल सभी संभागीय मुख्यालयों पर 16 से 18 दिसंबर तक कराई गई थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 Sep 2019, 8:52 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की भर्ती परीक्षाओं का दौर अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। आयोग परीक्षाओं (recruitment exam) की तिथियां जारी कर चुका है।

read more: 25 से 45 वर्ष की आयु तक हार्ट अटैक से मौत का खतरा 70 प्रतिशत
सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके तहत 9 अक्टूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक हिंदी, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अभियांत्रिकी (engineering) के सामाजिक पहलू (ऐस्पेक्ट) का पेपर होगा। इसी तरह 10 अक्टूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग प्रथम और इलेक्ट्रिकल प्रथम, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वितीय का पेपर होगा। 11 अक्टूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक एग्रीकल्चर और मेकेनिकल प्रथम, तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक एग्रीकल्चर (agriculture) और मेकेनिकल (mechenical) द्वितीय का पेपर होगा। मालूम हो कि प्रारंभिक परीक्षा बीते साल सभी संभागीय मुख्यालयों पर 16 से 18 दिसंबर तक कराई गई थी।

read more: लुटेरों ने पहले रैकी कर व्यापारी से लूटे छह लाख रुपए

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा
इसी तरह वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (sr. scientific officer) (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) संवीक्षा परीक्षा-2019 का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक होगा। इसके तहत 9 अक्टूबर को सुबह की पारी में केमिस्ट्री और बेलेस्टिक डिविजन तथा दोपहर की पारी में बायलोजी और फोटो डिविजन, 10 को सुबह डॉक्यूमेंट्स और दोपहर में फिजिक्स डिविजन, 11 को सुबह नारकोटिक्स और दोपहर में आर्सन डिविजन तथा 12 अक्टूबर को सुबह की पारी में सेरोलॉजी और दोपहर की पारी में टॉक्सिकोलॉजी डिविजन की परीक्षा होगी।

read more: आसोज माह में मूसलाधार बारिश,मानसून जाते-जाते रहा मेहरबान

जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा (public relation officer)-2019 का आयोजन 21 अक्टूबर को होगा। आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

read more: SP MEET: रोड की चौड़ाई बढ़ानी है, आप करेंगे दो इंच दुकान पीछे….