29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरों ने पहले रैकी कर व्यापारी से लूटे छह लाख रुपए

चाय पत्ती का ब्यावर निवासी थोक विक्रेता पाली जिले से रकम कलेक्शन कर लौट रहा था घर,बर बस स्टैण्ड पर बाइक सवार दो युवक नोटों से भरा बैग छीनकर भाग छूटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 22 Sep 2019, 7:04 AM IST

Attacked businessman and looted six lakh rupees

लुटेरों ने पहले रैकी कर व्यापारी से लूटे छह लाख रुपए

अजमेर. ब्यावर निवासी चाय पत्ती का एक थोक विक्रेता लूट का शिकार हो गया। लुटेरे बड़े शातिर निकले। बदमाशों को यह पता था कि यह व्यापारी कब-कब कलेक्शन के लिए जाता है। किस साधन से आता और जाता है।

यही वजह रही कि लुटेरे बड़ी आसानी से नोटों से भरा बैग लेकर भाग छूटे। वारदात के हिसाब से लगता लुटेरे रैकी कर रहे थे। बर बस स्टैंड चौराहे पर शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाश युवक फिल्मी स्टाइल में आए और ब्यावर के चाय पत्ती व्यापारी पर हमला कर नोटों से भरा बैग लेकर फ रार हो गए। बैग में छह लाख रुपए की नकदी थी।

चाय पीकर बस में चढऩे लगा तभी...

व्यापारी क्लेक्शन लेकर सोजत से ब्यावर लौट रहा था। पुलिस देर रात तक लुटेरों की तलाश में जुटी रही। थानाप्रभारी सुरेश चौधरी में बताया कि ब्यावर निवासी महेंद्र दुगड़ चाय पत्ती का थोक व्यापारी है जो सोजत व्यापारियों से चाय पत्ती का कलेक्शन लेकर रोडवेज बस से ब्यावर लौट रहा था।

बर चौराहे पर बस रुकी। महेंद्र दुगड़ बस स्टैंड पर चाय पीने बस से उतर गया। चाय पीकर ज्यो ही वह बस में चढऩे लगा तभी बाइक सवार दो युवकों ने महेंद्र दुगड़ पर हमला कर दिया। लुटेरे मारपीट कर नोटों से भरा बैग छीन कर भाग गए।

रोकने के प्रयास में चोटिल

इससे पहले बदमाश ज्यों की बैग छीन कर भागने लगे। तभी व्यापारी ने पैदल पीछा कर बाइक के पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया। छीना झपटी में व्यापारी भी नीचे गिर गया, जिससे उसके चेहरे व पैर पर चोट लगने से घायल हो गया। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने भी बदमाशों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे ब्यावर की तरफ फ रार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे की मदद

सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। थानाप्रभारी चौधरी मौके पर पहुंचे। दुकानों पर लगे कैमरे खंगाले। काले रंग की बाइक पर आए बदमाश सोजत से ही व्यापारी की रेकी कर रहे थे। उन्होंने तयशुदा प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया है। कैमरे में हुलिया सामने आ जाने से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल : पुलिस ने घायल व्यापारी को रायपुर अस्पताल लाकर उपचार कराया। साथ ही व्यापारी के परिजन को सूचना दे दी।