29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सकों ने बढ़ाए मेक इन इंडिया की ओर कदम

मोबाइल (Mobile) एप से राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस बनी पेपर लैस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 22 Sep 2019, 6:15 AM IST

चिकित्सकों ने बढ़ाए मेक इन इंडिया की ओर कदम

चिकित्सकों ने बढ़ाए मेक इन इंडिया की ओर कदम

अजमेर(Ajmer). प्रधानमंत्री (Prim Minister)नरेन्द्र मोदी की ओर से मेक इन इंडिया (Make in India)का सपना पूरा करने के लिए चिकित्सकों की मेहनत भी रंग लाई है। मरीजों की चिकित्सा सेवा करने वाले चिकित्सकों ने मोबाइल (Mobile)पर विशेष एप तैयार किया है। इसके माध्यम से राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की सभी गतिविधियां पेपर लैस संपन्न हो रही हैं।

अजमेर सोसायटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की ओर से राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में चिकित्सकों के शोध पढऩे से लेकर, सवाल पूछने एवं सवालों के तमाम जवाब सभी एप के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मोबाइल (Mobile)स्क्रीन पर चिकित्सकों की जिज्ञासा शांत होने के साथ दर्द निवारण संबंधी सभी शोध पत्र भी ऑनलाइन रखे गए। यह शुरूआत भी जेएलएन मेडिकल कॉलेज के निश्चेतना विभाग की ओर से अजमेर से की गई है। विभागाध्यक्ष व आयोजन सैकेट्री डॉ. कविता जैन एवं डॉ. अरविन्द खरे के अनुसार करीब 8 माह से इस एप की तैयारी एवं इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है। कॉन्फ्रेंस के निमंत्रण, सूचना, सत्रों की जानकारी, सवाल, जवाब, शोध पत्र सहित सभी कार्य मोबाइल एप पर ऑनलाइन किया जा रहा है।