29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर से जा टकराई निजी बस, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के लामाना गांव के निकट एक गुजराती होटल के पास एक वीडियो बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 22 Sep 2019, 7:13 PM IST

bus_accident

अजमेर। जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के लामाना गांव के निकट एक गुजराती होटल के पास एक वीडियो बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण हुआ कि बस का एक तरफ का हिस्सा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 जने गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलियम टीम, मांगलियावास थाना पुलिस, सहित आसपास की हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल यात्रियों को ब्यावर अमृत कौर तथा अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय में ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार एक वीडियो कोच बस जयपुर से राजकोट जा रही थी। मांगलियावास थाने के लामाना गांव के निकट रविवार दोपहर 4 बजे एक गुजराती होटल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बस जा टकराई। 5 जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत पता तीन जनों उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 20 जने घायल हो गए। सभी घायलों को 5 एंबुलेंस की मदद से घायलों को ब्यावर के अमृत कौर तथा अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय भिजवाया है। सभी यात्री यूपी बरेली के बताए जा रहे।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
दुर्घटना इतनी भीषण हुई कि बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह कट कर अलग हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों सहित छोटे-छोटे मासूम बच्चों की चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद आसपास के दुकानदार राहगीर सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। लोगों ने बस मे फंसे यात्रियों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाधिकारी रामचन्द्र कुमावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। बस में करीब बच्चों सहित करीब 70 यात्रियों में कोहराम मच गया।