
Recruitment process of three thousand 750 Patwaris in final stage
राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 70 अफसरों के तबादलें आदेश जारी किए हैं। जिसमें दस जिलों के जिला कलक्टर और सचिव शामिल है। सरकार ने उर्जा विभाग, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, आबकारी आयुक्त, देवस्थान विभाग आयुक्त और जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को भी बदल दिया गया है। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर फिर से अधिकारी को नियुक्त किया गया है इससे पहले यह जिम्मा निगम आयुक्त के पास था।
इनको मिला महत्वपूर्ण जिम्मा
विष्णुचरण मलिक को आबकारी विभाग का आयुक्त बनाया गया है लोकबंधु को मुख्यकार्यकारी अधिकारी जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह से रविशंकर श्रीवास्तव को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में अध्यक्ष बनाया गया है वहीं डॉ सुबोध अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग, सूक्ष्म, लघु मध्यम विभाग में लगाया गया है। इनके पास दिल्ली मुबंई औद्योगिक कोरिडोर का विशेषाधिकार के साथ ही अप्रवासी भारतीय एवं निवेश संवर्धन ब्यूरो का जिम्मा भी है। वहीं कुंजीलाल मीणा को प्रमुखशासन सचिव उर्जा विभाग एवं अध्यक्ष डिस्कॉम का जिम्मा सौंपा गया है। हेमंत गेरा को चिकित्सा विभाग से अब शासन सचिव वित्त का जिम्मा सौंपा गया है। तो गायत्री ए राठौड़ को महिला एवं बाल सचिव विभाग से शासन सचिव आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं वैभव गालरिया को शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है। वहीं मंजू राजपाल को को स्कूली शिक्षा एवं भाषा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं नारायण लाल मीणा को शासन सचिव गृह विभाग राजस्थान, आशुतोष एटी पेडणेकर को प्रबंध निदेशक रीका लगाया गया है। वहीं शुचि शर्मा को शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में लगाया गया है। कुष्ण कुणाल को निदेशक एससीईआरटी लगाया गया है। वहीं नीरज कुमार पवन को पंजीयक सहकारिता से सहकारिता विभाग के साथ अब डीपीआर आयुक्त का जिम्मा भी सौंपा गया है। नरेंद्र कुमार गुप्ता को प्रबंध निदेशक जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में लगाया गया है। इसी के साथ श्याम सिंह राठौड़ को सचिव राज्य निर्वाचन आयोग में भेजा गया है।
यह मिला जिम्मा
पवन कुमार गोयल को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य भंडारण निगम, आर वेंकटैश्वरन प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार,जन अभियोग, मुद्रण एवं लेखन का जिम्मा मिला है जबकि इसके पहले इनके पास स्कूल शिक्षा भाषा सहित अन्य प्रमुख विभागों को जिम्मा था। इसी के साथ अभयकुमार को सहकारिता से प्रमुख शासन सचिव आयोजन, सांख्यिकी एएवं सूचना प्रौद्योगिकी का जिम्मा सौंपा गया है। आलोक को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम जयपुर में लगाया गया है जबकि इससके पहले एमएसएमई ममें प्रमुख शासन सचिव जैसा महत्वपूर्ण जिम्मा था। नरेश पाल गंगवार को भी प्रमुख शासन सचिव उर्जा से कृषि एवं उद्यानिकी में भेजा गया है। दिनेश कुमार जो एपीओ चल रहे थे उनको शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
इनको मिली कलेक्ट्री
डॉ जोगाराम भरतपुर, यज्ञमित्रसिंह देव सीकर, राकेश कुमार जायसवाल धौलपुर, डॉ मोहनलाल यादव करौली, किशोर कुमार शर्मा टोंक, चेतनराम देवड़ा चित्तोड़गढ़, अंतर सिंह नेहरा बांसवाड़ा, अनुपमा जोरवाल प्रतापगढ़, ओमप्रकाश कसेरा कोटा, आलोक रंजन को डूंगरपुर जिला कलेक्टर लगाया गया है।
Updated on:
22 Sep 2019, 9:30 AM IST
Published on:
22 Sep 2019, 7:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.