24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC : इस मुख्य परीक्षा के परिणाम पर टिकी हैं सबकी निगाहें

परीक्षा को हुए दो महीने बीत चुके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 30 Sep 2024, 12:52 AM IST

RPSC

RPSC

RPSC : अजमेर. आरएएस-2023 मेंस परीक्षा को हुए दो महीने बीत चुके हैं। अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर टिकी हैं। फिलहाल कॉपियों की जांच जारी है। इसके चलते परिणाम में और देरी हो सकती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 972 पदों के लिए बीती 20 और 21 जुलाई को आरएएस मेंस परीक्षा-2023 आयोजित की थी। परीक्षा को हुए दो महीने बीत चुके हैं।

चल रही कॉपियों की जांच

कम्प्यूटर विभाग के स्तर पर कॉपियों की स्कैनिंग कर जांच जारी है। अध्यक्ष, सदस्य अथवा अधिकारियों और कार्मिकों को भी स्कैनिंग-परिणाम तैयार करने के दौरान उपस्थिति की इजाजत नहीं होती है। नियमानुसार कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद कंप्यूटर विभाग अध्यक्ष और सचिव को सूचना देगा। इसके बाद फुल कमीशन की बैठक में परिणाम की समीक्षा होगी।

-यह भी पढ़ें -RPSC: भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग ने अब यह की तैयारी

मेंस के परिणाम में हमेशा देरी

आरएएस 2012: 30 मई से 17 जून 2012 तक मेंस परीक्षा कराई गई। परिणाम 27 जनवरी 2014 को जारी किया गया।

कारण: स्केलिंग और तकनीकी कारणों से परिणाम में हुई देरी।

आरएएस 2013: 9 से 12 अप्रेल 2016 तक मेंस परीक्षा कराई। परिणाम 15 जून 2016 को जारी हुआ।

कारण: पेपर आउट मामले के कारण पहले परीक्षा स्थगित हुई। फिर तकनीकी कारणों से परिणाम में देरी।

आरएएस 2016: 27-28 मार्च 2017 को मेंस परीक्षा कराई गई। इसका परिणाम 25 जून को घोषित किया गया।

कारण: विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते विलंब।

आरएएस 2018: 25-26 जून 2019 को मेंस परीक्षा कराई गई। परिणाम 9 अगस्त को जारी किया गया।

कारण: प्रश्र पत्रों पर याचिकाओं और अन्य कारणों से परिणाम में देरी हुई।

आरएएस 2021: 20-21 मार्च 20222 को मेंस परीक्षा कराई गई। परिणाम 30 अगस्त को जारी हुआ।

कारण: प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों पर हाईकोर्ट ने परिणाम निरस्त किया था। कोर्ट की मंजूरी से परिणाम जारी हुआ।