सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा में 4 लाख 37 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। राज्य के 26 जिलों में 1318 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व में 14 और 21 मई 2023 को आयोजित परीक्षा में राज्य में 1, 96, 483 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।