6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफसर बनने वालों के लिए खास खबर, 23 दिसम्बर से होगी आरएएस मुख्य परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rpsc exam 2018

rpsc exam 2018

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तिथि तय कर दी है। सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का आयोजन 23 और 24 दिसम्बर को होगा।

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मालूम हो कि आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीती 5 अगस्त को हुआ था। इसमें 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवाओं के करीब 1017 पद के लिए परीक्षा कराई गई है।

अजमेर में देखिए तारों का अद्भुत संसार...

तारामंडल में विभिन्न ग्रहों और तारों की स्थिति, डायनोसोर के बारे में जानने या वैज्ञानिक मॉडल को कार्यशील देखना चाहते हैं, तो यह सुविधा अजमेर में ही साइंस पार्क में मिल सकेगी। बहु प्रतीक्षित साइंस पार्क का 9 सितम्बर को झलकारी बाई स्मारक के समक्ष उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी इसका शिलान्यास करेंगी। इसका क्षेत्रफल 20 हजार 234 वर्ग मीटर होगा।

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि साइंस पार्क के निर्माण में 15 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत आएगी। यह पार्क करीब 23 महीने में बन कर तैयार होगा। उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी और अन्य जनप्रतिनिधि 9 सितम्बर को सुबह 9 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। साइंस पार्क की स्थापना के प्रयास लम्बे समय से जारी थे। केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

साइंस पार्क राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की देखरेख में तैयार होगा। आधा खर्च स्मार्ट सिटी योजना के तहत वहन किया जाएगा।यह होगी खासियतसाइंस पार्क में आमजन को विज्ञान के रहस्यों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहां तारामंडल, आकाशगंगा और सनशाइन गैलेरी के बारे में ऑडियो-वीडियो से जानकारी दी जाएगी। लोग आधुनिक तकनीक से इसका वास्तविक अनुभव कर सकेंगे।

पार्क में चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह पर इंसान का वजन, पृथ्वी से दूरी, तारामंडल में घूमते ग्रह, सूर्य से दूरी और अन्य बातों को जानने का मौका मिलेगा। थ्री डी थियेटर में फिल्म दिखाई जाएंगी। इनोवेशन र्लनिंग हब और आउटडोर मॉडल्स में डायनोसोर, सौर और पवन ऊर्जा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मिलेंगी यह सुविधाएं

साइंस पार्क में बायोटेक, हर्बल, 130 सीटों की क्षमता वाला ऑडिटोरियमए पार्क और अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।