27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government Jobs : बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, आरपीएससी ने इस पोस्ट के लिए फिर से मांगे आवेदन, पदों की संख्या भी बढ़ाई

न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब अभ्यर्थी कुल 352 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 28 Jun 2024, 12:15 PM IST

RPSC Programmer Recruitment 2024 : अजमेर. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के लिए प्रोग्रामर पदों पर भती के लिए संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, पूर्व में 216 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इन पदों में अब 136 पदों की बढ़ोतरी की गई है। अब, अभ्यर्थी कुल 352 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अनुसूचित जनजाति के लिए जारी कुल 46 पदों में से 4 पद उक्त भर्ती से पूर्व में वर्ष 2013 में आयोजित की गई भर्ती के बैकलॉग के हैं। अधिक जानकारी के लिए संशोधित नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

शैक्षणिक योग्यता
जिन अभ्यर्थियों ने सीएस/आईटी में बी.टेक/बी.ई/एम.टेक/कंप्यूटर साइंस/आईटी में ईसीई या एमसीए/एम.एससी की डिग्री हासिल कर रखी है, वे इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा
आवेदन करते वक्त अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। सामान्य श्रेणी की महिलाओं को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगा।

चयन प्रक्रिया
आरपीएससी प्रोग्रामर पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
-अभ्यर्थी आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर 4 जुलाई (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर सहित सभी जरूरी दस्तावेज की पीडीएफ फाइल भी अपलोड करनी होगी। अभ्यर्थी sso की वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर भी लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एसएसओ की वेबसाइट पर लॉगिन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) (OTR) करना होगा, अगर पहले ओटीआर नहीं किया है तो।

आवेदन शुल्क
-सामान्य/पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर)/अति पिछड़ा (क्रीमी लेयर) अभ्यर्थी : 600 रुपए

-एससी/एसटी/पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर)/अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/सहरिया क्षेत्र के अभ्यर्थी : 400 रुपए

-दिव्यांगजन अभ्यर्थी : 400 रुपए

नोट : अन्य राज्यों के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों से सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के अनुसार आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग