16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कृषि अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, RPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से

RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि अधिकारी के 25 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
rpsc.jpg

RPSC Agriculture Officer Recruitment 2024 : अजमेर। राजस्थान में कृषि अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं ने पास सुनहरा मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कृषि अधिकारी के 25 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू होगी और 5 अप्रैल 2024 तक आवेदन भरे जा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकता है।

भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि या बागवानी में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी को देवनागरी भाषा का लिखने पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन के लिए अनारक्षित और अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को 600 रुपए, एससी/एसटी-नॉन क्रीमी लेयर, अति पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपए शुल्क जमा करवाना होगा।

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। आरपीएससी की ओर से लिखित परीक्षा के लिए शेड्यूल की घोषणा अलग से की जाएगी। भर्ती संबंधी जानकारी लेने के साथ ही आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करनी होगी।