1949 में राजस्थान लोक सेवा आयोग सेवा का गठन किया गया था। यहां 2011-12 तक अध्यक्ष सहित पांच सदस्य होते थे। कांग्रेस सरकार ने 2013 में दो सदस्यों का इजाफा करते हुए इसे सात सदस्यीय बनाया। आयोग में करीब सवा साल से चार सदस्यों के पद रिक्त थे। सरकार ने बुधवार को अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र यादव सहित चार सदस्यों की नियुक्ति की। तैनाती में हमेशा की तरह सरकार ने सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला का पूरा ध्यान रखा है। इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है।