6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC: इस सप्ताह निकलेगा रिजल्ट, चार साल बाद मिलेगी नौकरी

आयोग के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को साक्षात्कार खत्म हो चुके हैं।

2 min read
Google source verification
rpsc interview result

rpsc interview result

अजमेर.

उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर 2016 का साक्षात्कार परिणाम इस सप्ताह जारी होगा। साक्षात्कार समाप्त हो चुके हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग परिणाम तैयार कर अंतिम परीक्षण में जुटा है।
आयोग में बीती 8 जुलाई से उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के साक्षात्कार प्रारंभ हुए थे। पहली पारी में सुबह 9 और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से साक्षात्कार कराए गए। आयोग के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को साक्षात्कार खत्म हो चुके हैं।

चार साल बाद मिलेगी नौकरी
उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के आवेदकों को चार साल बाद नौकरी मिलेगी। यह आयोग की सबसे लम्बी भर्ती का रिकॉर्ड बना चुकी है। आयोग ने वर्ष 2016 को पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें उपनिरीक्षक (एपी) के 147, उपनिरीक्षक (आई.बी.) के 65 और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 114 और उप निरीक्षक एमबीसी के 4 पद (कुल 330) शामिल थे। कार्मिक विभाग के पदों में बढ़ोतरी को लेकर बार-बार पत्र भेजने से आयोग को शुद्धिपत्र निकालने पड़े।

मिलेंगे 511 सब इंस्पेक्टर
आयोग ने 511 पदों के लिए 7 अक्टूबर 2018 को परीक्षा कराई थी। अब यह भर्ती अंजाम तक पहुंचेगी। साक्षात्कार परिणाम निकलने के बाद अभ्यर्थियों का पुलिस वेरीफिकेशन और अन्य प्रक्रिया होगी। अभी भी पुलिस महानिदेशालय ने गृह विभाग को 227 पद बढ़ाने की अनुशंषा की है।

सुबह से भिगो रही भादो की घटाएं, मौसम हुआ सुहाना

अजमेर. भादो की घटाएं रविवार सुबह से बरस रही हैं। शहर में रुक-रुक कर कभी तेज बौछारें तो कभी फुहारें गिरना जारी हैं। बरसात होने और बादल छाने से मौसम सुहाना बना हुआ है। शहर में शनिवार शाम 5.30 बजे से अब तक करीब 24 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।
अलसुबह से शहर में टपका-टपकी का दौर जारी है। वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड,आगरा गेट, जयपुर रोड, पुलिस लाइंस, आनासागर लिंक रोड, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में तेज बौछारें गिरी। हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर, धौलाभाटा, मेयो लिंक रोड, गुलाबबाड़ी, मदार, महाराणा प्रताप नगर और आसपास के इलाकों में भी कभी तेज तो कभी हल्की बौछारों का दौर जारी है।

सड़कों पर बह रहा पानी
आगरा गेट, मदार गेट, सावित्री तिराहा और अन्य जगह सड़कों पर पानी भर गया। दरगाह बाजार, गंज, देहली गेट पर पानी बह निकला। वैशाली नगर, आनासागर लिंक रोड, पुलिस लाइन के आसपास भी सड़कों पर पानी भरा है।