10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर सरोवर के घाट पर सजी महफिल, आप भी झूम उठेंगे अद्भुत कला को देखकर

दो दिन चलने वाले कार्यक्रम में देश विदेश के ख्यातिनाम कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

2 min read
Google source verification
Sacred Festival in pushkar

Sacred Festival in pushkar

पुष्कर

पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर शनिवार से दी सेके्रड फेस्टीवल का आगाज हुआ। दो दिन चलने वाले कार्यक्रम में देश विदेश के ख्यातिनाम कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

टीम वर्क इवेन्ट कम्पनी के प्रतिनिधि राहुल ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे हंसा शर्मा की ओर से योगाभ्याय कराया गया। इस दौरान गेशिमा टेजिन लाड्रोन नामक बुंधिष्ठ मोक पेश किया दोपहर 12 बजे से विरासत यात्रा होगी। इसमें रॉबिन्सन रॉबर्ट पुष्कर सरोवर व घाटों की समृद्धशाली विरासत की यात्रा कराकर जानकारी देंगे। दोपहर 2 से 3 बजे तक नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकीका कार्यक्रम होगा।

इसके बाद पौलेण्ड की 6 बालिकाएं ड्रम एवं गायन पेश करेंगी। शाम 6 बजे सरोवर के घाटों पर आरती के बाद 11 वर्ष की बालिका श्लोकों का उच्चारण करेगी। यूरोप से भारत तक संगीत परम्परा कार्यक्रम के तहत विश्व जातीय संगीत समूह का कार्यक्रम होगा।

प्रदेश के लोक कलाकारों के रूप में भंवरी देवी व नाथूलाल सोलंकी का लोक संगीत व नगाड़ा वादन होगा। ग्रेमी अवार्ड पाने वाले विक्कू विनायकम का ताल वादन तथा मुम्बई की कविता सेठ रूहानी सूफी एवं शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम होगा।

17 दिसम्बर को बुलगारिया के जोल्टन जेर यंत्रयोग पर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वज्रग नृत्य होगा। अतुल शंकर बांसूरी पर शास्त्रीय राग पेश करेंगे। शाम 6 बजे से रश्मि अग्रवाल का सूफी भक्ति संगीत होगा।

शिमोन थेकर का स्वरा क्रांति का गिटार एवं बाऊल संगीत का कार्यक्रम होगा। पौलेण्ड के कलाकार लेबोरेटोरियम का पॉलीफोनिक गायन और शामन ड्रम का कार्यक्रम होगा। अन्त में मुख्तियार अली सूफी कव्वालियां पेश करेंगे।

तीर्थ की महिमा दरकिनार का आरोप

आयोजन को लेकर तीर्थ की महिमा दरकिनार करने के आरोप लगे हैं। विहिप के नगर अध्यक्ष जयकुमार रेशु ने आरोप लगाया कि पर्यटन विकास की आड़ में पुष्कर सरोवर के किनारे बने जयपुर घाट पर मंच बनाया गया जो गलत है। इस मंच पर बैठकर प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों की पीठ सरोवर की तरफ रहेगी जो गरिमा के खिलाफ होगी।