7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्र यौन शोषण प्रकरण : पांच दिन बाद स्कूल प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी और कही ये बात

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 7 Aug 2018, 5:30 AM IST

school send massage to media about sexual harassment case

छात्र यौन शोषण प्रकरण : पांच दिन बाद स्कूल प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी और कही ये बात

अजमेर. शहर के नामचीन शिक्षण संस्थान में नाबालिग छात्र के साथ हुई मारपीट और उत्पीडऩ के मामले में चौतरफा घिरे स्कूल प्रबंधन ने रविवार को अपना रुख साफ किया है। प्रबंधन ने मीडिया को भेजे व्हाट्सएप संदेश में अपना पक्ष रखा है। इसमें पीडि़त छात्र की शिकायत को हूबहू पुलिस के पास भेजने और जांच में सहयोग की बात कही गई है।

video :छात्र यौन शोषण मामला - स्कूल में रैगिंग के नाम पर छात्र के साथ हुई थी गंदी हरकत ,नए सिरे से इसलिए होगी दोबारा जांच

शहर के एक प्रमुख स्कूल में पिछले दिनों एक छात्र को शराब और मादक पदार्थ पिलाने, मारपीट करने और कथित उत्पीडऩ का मामला उजागर हुआ था। इससे पहले भी साल 2016 में एक सीनियर के जूनियर विद्यार्थी से मारपीट और उत्पीडऩ की घटना हुई थी। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने मामलों को बेहद हल्के ढंग से लिया। पिछले पांच दिन से खामोश रहने वाले स्कूल प्रबंधन ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा है।

छात्र यौन शोषण मामला :इस नामचीन स्कूल में दूसरी बार हुई ये शर्मनाक घटना , सीबीएसई भी मामले में मौन नहीं लिया कोई

हर संभव सहयोग के लिए तैयार
संदेश में स्कूल प्रबंधन (निदेशक/ प्राचार्य का नाम नहीं) ने बताया कि छात्र के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही तुरन्त इसे गंभीरता से लिया। स्कूल प्रशासन ने विधिक दायरे में पुलिस और जांच एजेंसियों को भेजा, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसके अलावा छात्र द्वारा स्कूल प्रशासन को दी गई शिकायत को भी अविलम्ब जांच एजेंसियों के पास भिजवाया गया, ताकि छात्र की शिकायत के आधार पर एजेंसी तथ्यों पर जांच कर सके। संदेश में कहा गया है, कि स्कूल प्रबंधन जांच एजेंसी (पुलिस) के साथ हर संभव सहयोग के लिए तैयार है, ताकि मामले की वास्तविकता और सत्य सामने आए।

रैगिंग की आड़ में दुष्कर्म और नशीले पदार्थों से नाराज छात्रों और यूथ कांग्रेस के नेताओं का जोरदार प्रदर्शन