सीबीएसई देख रहा तमाशा...
पिछले साल गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड हुआ था। इसके बाद सीबीएसई ने कड़े निर्देश जारी किए। इनमें विद्यार्थियों को शारीरिक-यौन उत्पीडऩ की जानकारी देना और प्रतिकार का प्रशिक्षण, पॉस्को कमेटी का गठन,. बस चालक, परिचालक, क्लीनर, चतुर्थ श्रेणी और सहायक कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस वेरीफिकेशन और मनोविज्ञानी परीक्षण, स्कूल में अभिभावक-शिक्षक-विद्यार्थियों की कमेटी का गठन जैसे प्रावधान शामिल किए गए। अजमेर के मशहूर स्कूल में विद्यार्थी के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन सीबीएसई अब तक तमाशा देख रहा है। बोर्ड स्तर पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजने या आंतरिक जांच कराना मुनासिब नहीं समझा है।