4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन कैम्प में भाजपा पार्षद के साथ हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

लौंगिया मोहल्ला सामुदायिक भवन की घटना, गंज थाने में मारपीट व चेन तोडऩे का मुकदमा दर्ज, शांतिभंग में आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 17 Jul 2021, 1:42 AM IST

वैक्सीनेशन कैम्प में भाजपा पार्षद के साथ हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

वैक्सीनेशन कैम्प में भाजपा पार्षद के साथ हाथापाई, आरोपी गिरफ्तार

अजमेर. लौंगिया सामुदायिक भवन में शुक्रवार को लगाए वैक्सिनेशन कैम्प में भाजपा पार्षद राजू साहू के साथ हाथापाई का मामला सामने आया। विवाद बढऩे पर जहां नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन समेत कई पार्षद गंज थाने पहुंच आक्रोश जाहिर किया। पुलिस ने आरोपी युवक को शांतिभंग के आरोप युवक को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया।

शुक्रवार को लौंगिया मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सिनेशन कैम्प लगाया गया। पार्षद राजू साहू की ओर से कैम्प की व्यवस्थाएं की गई थी। शाम करीब 4 बजे वैक्सिनेशन कैम्प अंतिम दौर में था। करीब 50 महिला-पुरुष वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी कतार में खड़ी एक महिला का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पार्षद राजू साहू ने आधार कार्ड ले लिया। कतार में खड़े अब्दुल माजिद नामक युवक को पार्षद साहू के आधार कार्ड लेना नागवार गुजरा। उसने पार्षद साहू पर अपने-अपने लोगों के वैक्सीन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साहू ने उसे रोकना चाहा तो दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई।

उप महापौर-पार्षदों ने जताई नाराजगी

इधर, सूचना पर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन, पार्षद रमेश सोनी, के.के. त्रिपाठी समेत अन्य पार्षद गंज थाने पहुंच गए। उप महापौर जैन ने पार्षद साहू के साथ हाथापाई की घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए थानाधिकारी धर्मवीरसिंह से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देहली गेट कुम्हार मोहल्ला निवासी अब्दुल माजिद पुत्र इमामुद्दीन को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

मारपीट कर तोड़ी चेन
पार्षद राजू साहू ने मामले में गंज थाने में आरोपी अब्दुल माजिद के खिलाफ मारपीट करने व गले की सोने चेन तोडऩे का आरोप लगाए है। साहू ने हाथापाई के दौरान गले से 25 तोला वजनी चेन तोडऩे का आरोप लगाया। पुलिस प्रकरण दर्जकर अनुसंधान में जुटी है।

युवक का कृत्य निन्दनीय

जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए शहर की डिस्पेंसरी और अस्पतालों में लगने वाली भीड़ के दबाव को कम करने के लिए अपने वॉलेंटियर के साथ मिलकर लगा कैम्प लगवा रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाडऩे का प्रयास करते हुए पार्षद राजू साहू से हाथापाई व मारपीट का प्रयास किया। युवक की ओर से किया गया कृत्य निंदनीय है। साहू ने गंज थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
नीरज जैन, उप महापौर नगर निगम