4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग छात्र से मारपीट कर यौन शोषण, पुलिस ने करवाया मेडिकल

नाबालिग छात्र के साथ मारपीट कर यौन शोषण का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
sad boy

अजमेर। अजमेर के प्रतिष्ठित कॉलेज (स्कूल) के नाबालिग छात्र के साथ मारपीट कर यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पीडि़त छात्र की शिकायत पर अलवर गेट थाने में यौनशोषण, मारपीट, अपशब्दों से धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।

प्रारंभिक पड़ताल में आरोपित भी पीडि़त छात्र के सहपाठी है। हालांकि कॉलेज, पुलिस प्रशासन गुपचुप तरीके से कार्रवाई में जुटा है। अलवर गेट थाना क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र ने शिकायत दी कि उसके साथ संस्थान के ही छात्रों ने मारपीट करते हुए यौन शोषण किया।

आरोपितों ने षडय़ंत्रपूर्वक के उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच कर यौन शोषण किया। गत दिनों छात्र शिक्षण संस्थान से भाग गया था। हालांकि परिवार के साथ लौटने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाया है।

आरोपित भी नाबालिग
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि जिन छात्रों पर पीडि़त छात्र ने आरोप लगाए है वह भी नाबालिग है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है। पुलिस छात्र के शिक्षण संस्थान से भागने की घटना को ध्यान में रखा है।

छात्र ने संस्थान से भागने के बाद लौटने पर आरोप लगाए है। मामले में एसपी राजेश सिंह का कहना है कि नाबालिक छात्र की ओर से शिकायत मिली है। प्रकरण दर्ज किया गया है। अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जिन पर आरोप लगे हैं वे भी नाबालिग है।