
बच्चों में स्केटिंग का क्रेज, ऩृत्य कलाओं का प्रशिक्षण
अजमेर. पत्रिका इन एज्यूकेशन तथा बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल पुलिस लाइन बालुपुरा में आयोजित समर कैंप-2023 के तहत युवा विभिन्न कलाएं सीख रहे हैं। बच्चे भी अपनी रुचि अनुसार विभिन्न कोर्स व खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें रोलर स्केटिंग का युवाओं का क्रेज है। इसके साथ बच्चे ड्रॉइंग, योगा, जुंबा सहित अन्य कलाओं में पारंगत हो रहे हैं।
बच्चों को सड़क पर स्केटिंग करने का क्रेज रहता है। टीवी-मोबाइल-इंटरनेट में उलझे बचपन को स्केटिंग घर से बाहर लाने को आकर्षित करती है। रोलर स्केटिंग एक बड़ा प्लेटफार्म खिलाड़ियों को अजमेर शहर में उपलब्ध कराया जा रहा है।शारीरिक व मानसिक विकास
स्केटिंग स्पीड के साथ फुर्ती और संतुलन वाला खेल है। शारीरिक व मानसिक विकास होता है। स्केटिंग से शरीर लचीला रहता है। विद्यार्थियों को बैक स्केटिंग, टी- ब्रेक, फुल स्केटिंग, पावर ब्रेक, स्टंट वन व्हील, टू व्हील टर्निंग एंड रनिंग आदि भी सिखाई गई।किशोर कुमार मारोठिया, रोलबॉल कोच
राजस्थान पत्रिका के समर कैंप में विद्यार्थियों ने स्केटिंग की स्किल सीखी। पाई की इस प्रकार की अन्य कई गतिविधियां कराई जाती हैं। पत्रिका इन एजुकेशन क्लासेज में डांस और स्पोकन इंग्लिश क्लासेज से सीख रही हूं। सजना और मिक्स परोड़ी पर नृत्य सीख रहे हैं।
हिमांशी भाटी
पत्रिका इन एजुकेशन क्लासेज में वेस्टर्न डांस और कथक का प्रशिक्षण लिया है। शिविर का अनुभव अच्छा रहा।
करिशमा अरोड़ा
Updated on:
5 Jun 2023, 11:04 PM IST
Published on:
5 Jun 2023, 11:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.