7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Video: अंतरिक्ष प्रदर्शनी : Students ने लॉन्च किया रॉकेट

अंतरिक्ष प्रदर्शनी : कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लॉन्च किया गया रॉकेट रहा।

Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Jan 09, 2020

अजमेर. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय(mdsu ajmer) में तीन दिवसीय अंतरिक्ष प्रदर्शनी (Space exhibition in mdsu ajmer ) एवं प्रतियोगिताओं का उद्घाटन बुधवार को हुआ। पहले दिन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लॉन्च किया गया रॉकेट( rocket launch) रहा। मॉडल के रूप में छोटे रॉकेट को उड़ाकर अंतरिक्ष में लॉन्च किए जाने की तकनीकी जानकारी (technical Info) दी गई।

Read More: Pushkar News: Students को पढऩे के लिए नई छत की दरकार
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश शक्तिसिंह शेखावत ने कहा कि विज्ञान के कारण मानव का जीवन आसान हो गया है। विज्ञान ने पूरी दुनिया की जानकारी मुहैया कराने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक का उपयोग मानव कल्याण के लिए होना चाहिए। क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र जोधपुर के महाप्रबंधक एस. श्रीनिवास राव ने इसरो द्वारा अल्प समय व न्यूनतम खर्च में अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में हासिल उपब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसरो की ओर से इसी वर्ष चन्द्रयान-3 व मानव युक्त गगनयान का प्रक्षेपण 2022 में किया जाएगा।

Read More: Inter College Cultural Program : Classical dance देख …

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति आर. पी. सिंह ने कहा कि डॉ. विक्रम साराभाई के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरिक्ष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में सात वर्ष तक की गई मेहनत आगामी 70 साल तक प्रतिष्ठित व सुखदाई जीवनयापन की गारंटी होती है। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेश सिंधी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अंतरिक्ष अभियान और विज्ञान के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Read More: Sub inspector exam-2016: 1926 अभ्यर्थी साक्षात्कार के पात्र घोषित

मीडिया प्रभारी डॉ. राजू शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी के पहले दिन शहर के 8 विद्यालयों के लगभग 800 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। 9 व 10 जनवरी को प्रदर्शनी का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। प्रो. सुब्रतो दत्ता ने आभार जताया। इस दौरान प्रो. प्रवीण माथुर, प्रो. लक्ष्मी ठाकुर, प्रो ऋतु माथुर, प्रो. शिवप्रसाद, प्रो. सुभाषचन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी देवीसिंह कच्छावा आदि मौजूद थे।

Read More: जब किशनगढ़ की ‘बर्फीली वादियों’ में थिरके टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर तो……