4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण बोले- रूपनगढ़ को बनाएं नगरपालिका

विभिन्न सामाजिक संघटनों ने उपखंड अधिकारी को सौंपे ज्ञापन
less than 1 minute read
Google source verification
Speak the villagers- Make Rupnagarh municipality

ग्रामीण बोले- रूपनगढ़ को बनाएं नगरपालिका

रूपनगढ़ (अजमेर). रूपनगढ़ को नगपालिका बनाने की मांग को लेकर विभिन्न समाजिक संगठनों सहित रेडीमेड व्यापार संघ व आदर्श ग्राम पंचायत रूपनगढ़ के सरपंच ने भी उपखण्ड अधिकारी डॉ. प्रभा व्यास को ज्ञापन सौंपा।

रूपनगढ़ के उपखण्ड कार्यालय में आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच भगवानदास लखन, रेडीमेड व्यापार संघ की ओर से भानुप्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, प्रेम शर्मा, सुरेन्द्रसिंह सहित अन्य ने उपखण्ड अधिकारी को नगरपालिका बनाने के लिए ज्ञापन दिया।

इसी क्रम में उपसरपंच हाजी इकबाल छीपा, माहेश्वरी समाज रूपनगढ़ की तरफ से सुशील लखोटिया, सकल ब्राह्मण महासभा की तरफ से अध्यक्ष पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, रूपनगढ़ मार्बल एसोसिएशन, रूपनगढ़ बार एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष एडवोकेट शांतिलाल ढेल, सचिव अरविन्द दाधीच, कोषाध्यक्ष विमल किशोर तिवाड़ी सहित अन्य ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसी तरह अन्य संगठन व समाजों के लोगों ने भी रूपनगढ़ को नगरपालिका बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि पुनर्गठन के प्रस्ताव लेने के लिए उपखण्ड कार्यालय में गुरुवार को अन्तिम दिन था। वही बताया कि रूपनगढ़ वर्तमान में ग्राम पंचायत मुख्यालय है, जबकि यहां पर वर्तमान में उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, उपपंजीयक कार्यालय, पुलिस थाना, उपकोषागार कार्यालय, राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय, 132 केवी जीएसएस विघुत वितरण निगम का सहायक अभियन्ता, जलदाय व सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता कार्यालय भी है। रूपनगढ़ कस्बा मेगा हाइवे पर स्थित है। रूपनगढ़ में प्रदेश का एक मात्र मेगा फूडपार्क है।