6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब घर बैठे मिलेंगी बैंकिग सेवाएं, अजमेर में शुरु हुआ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

rohit sharma

Sep 01, 2018

mukhtar abbas naqvi

अब घर बैठे मिलेंगी बैंकिग सेवाएं, अजमेर में शुरु हुआ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

अजमेर
शहर के प्रधान डाकघर में शनिवार को बहु प्रतीक्षित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की शुरुआत हो गई। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने इसका उद्घाटन किया। इससे पूर्व डाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले गांव का पोस्ट ऑफिस लोगों की श्रद्धा का केन्द्र हुआ करता था धीरे-धीरे मनीऑर्डर सहित अन्य काम बंद हो गए। एेसा लगा कि डाक विभाग के पास काम खत्म हो गया है। अब टेक्नोलॉजी का विकास हुआ है। लेकिन आईपीपीबी से जहां डाक विभाग मजबूत होगा वहीं बैंक अब लोगों के द्वार पर उपलब्ध होगा। विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप, सब्सिडी सहित अन्य सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। नकवी ने बालिकों को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पासबुक भी सौंपी।

13 भाषाओं में सेवा उपलब्ध
नकवी ने कहा कि यह सेवा हिन्दी अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध करवायी जा रही है। पोस्ट ऑफिसए इन्टरनेट बैंकिंग, मोबाईल बैंकिंग, मिस्ड कॉल बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग तथा आईवीआर ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से इसका संचालन किया जा सकता है। इस सेवा का लाभ 155299 पर फोन करके भी उठाया जा सकता है। भारत के लगभग एक लाख 55 हजार डाकघरों मेें कार्यरत डाक सेवक अब अपने पास बैंक रखेंगे।

दक्षिणी क्षेत्र में 13 शाखाएं 65 सेवा केन्द्र
पीएमजी रामभरोसा ने बताया कि दक्षिणी क्षेत्र की सभी शाखाओं सहित 65 सेवा केंद्रों के साथ ही अजमेर में बी.के.कौल नगर उप डाकघर,पुष्कर उप डाकघर व तिलोरा शाखा डाकघर में एक्सेस पाइंट की शुरुआत हुई। आईपीपीबी के शुभारम्भ के साथ ही लोगों को पैसे निकलवाने और जमा कराने के लिए बैंक या एटीएम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी बैंकिंग सेवाएं डाकघर के खाताधारकों को एक फोन कॉल पर डाकिए के माध्यम से घर बैठे ही मिल जाएंगी। डाक विभाग अपने ग्रामीण डाक सेवकों व पोस्टमैन के माध्यम से जनता को घर बैठे ही खाता खुलवाने,नकद राशि जमा व निकासी कराने की सुविधाएं प्रदान करेगा।