कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने बीते वर्ष प्रदेश के सभी कॉलेज को पत्र भिजवाया था। तत्कालीन संयुक्त निदेशक (आयोजना) डॉ. बी. एस. शर्मा ने पत्र में कहा गया कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और सन्मार्ग की प्रेरणा देने के लिए महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, ऋषि दयानंद और अन्य महापुरुषों- प्रेरणादायी व्यक्तित्व की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।