29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

student election 2019: ना कुलपति ना डीन कमेटी, कैसे होंगे चुनाव

नियमानुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति और चुनाव अधिसूचना कुलपति ही जारी करते हैं। यह काम अब तक नहीं हो पाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Aug 2019, 6:33 AM IST

student union election 2019

student union election 2019

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) में छात्रसंघ चुनाव पर पेंच फंस सकता है। कुलपति (vice chancellor)के कामकाज पर रोक और डीन कमेटी (dean committee) के अस्तित्व में नहीं होने से चुनाव (chatr sangh chunav) कराया जाना आसान नहीं है।

कॉलेज और विश्वविद्यालय में 27 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव (students election) और 28 अगस्त को मतगणना (vote countuing) होगी है। विश्वविद्यालय में इस बार हालात खराब (critical situtaion) हैं। यहां कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह (prof r.p.singh) के कामकाज पर राजस्थान हाईकोर्ट (rajasthan highcourt) की रोक कायम है। नियमानुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी (returning officer) की नियुक्ति और चुनाव अधिसूचना (election schedule) कुलपति ही जारी करते हैं। यह काम अब तक नहीं हो पाए हैं।

read more: MDSU: कब मिलेंगे स्नातक टॉपर्स को पदक, नहीं हो रहा फैसला

डीन कमेटी भी नहीं कार्यरत
राजभवन (rajbhawan)ने आवश्यक शैक्षिक (academics) और प्रशासनिक कार्यों (administrative work) के लिए डीन कमेटी (dean committee)बनाई थी। इसमें प्रो. शिवदयाल सिंह, प्रो प्रवीण माथुर, कुलसचिव (registrar) और वित्त नियंत्रक (finance controller) शामिल हैं। कमेटी के सदस्य प्रो. माथुर का बीती जुलाई में बतौर डीन कार्यकाल खत्म हो चुका है। यहां स्थाई कुलसचिव भी नहीं है। कुलपति अथवा डीन कमेटी के बगैर कौन चुनाव कराएगा इसको लेकर असमंजस कायम है।

read more: शहर में 17 अति जर्जर भवन, कभी भी हो सकता है हादसा

जयपुर भेजी फाइल

डीन छात्र कल्याण (dean students welfare)प्रो. अरविंद पारीक ने कार्यवाहक कुलसचिव भागीरथ सोनी को पिछले दिनों फाइल भेजी थी। सोनी इसे राजभवन भिजवा चुके हैं। फिलहाल किसी कमेटी के गठन संबंधित आदेश (order) जारी नहीं हुए हैं। विद्यार्थियों (students), छात्रनेताओं (leaders)और शिक्षकों (teachers) के स्तर पर केवल मदस विश्वविद्यालय की छात्रसंघ चुनाव तिथि आगे बढऩे के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

read more: High Security Jail-हार्डकोर बंदी ने मांगी फिरौती

सौ फीट पर लहराएगा तिरंगा

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में करीब पांच महीने बाद सौ फीट पोल पर तिरंगा (tiranga) लहराएगा। स्वाधीनता दिवस के लिए विश्वविद्यालय ने नया झंडा (new flag) मंगवाया है। ध्वजारोहण 15 अगस्त (15 august) को होगा।विश्वविद्यालय में साल 2017 में सौ फीट पोल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया गया था। लेकिन दो साल में तेज हवाओं (winds) और तूफान (storm) के चलते कई बार तिरंगा फट चुका है। बीती 9 मार्च को तेज हवा से सौ फीट पर लहराता तिरंगा फट गया था। फटा झंडा लहराता देखकर छात्रों ने नाराजगी जताई। मुख्य कुलानुशासक और अधिकारियों-कार्मिकों ने मशक्कत कर ध्वज को नीचे उतरवाया था।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग