
परवान चढ़ी छात्रसंघ चुनाव की रंगत, छात्र संगठन निकाल रहें हैं विद्यार्थी रैली
अजमेर. जिले में छात्रसंघ चुनाव की रंगत परवान चढ़ गई है। एक ओर छात्र संगठनों के प्रत्याशी, विद्यार्थी रैली और व्यक्ति संपर्क के बूते शक्ति प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। वहीं शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, राजकीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय, दयानंद महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय (सावित्री कॉलेज) में भी चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है।
राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने जहां विद्यार्थियों ने स्विमिंग पूल बंद, कैंटिन शुरू नहीं होने, खेलों को लेकर पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने की बात कही। वहीं शहर के सावित्री कॉलेज में छात्राओं ने कॉलेज में लगी सैनेटरी पैड वैंडिग मशीन खराब होने, कॉलेज में संकार बढ़ाने, व्याख्याताओं की कमी को पूरा करने जैसे मुद्दे तो उठाए। छात्राओं ने कॉलेज के बाहर लडक़ों के खड़े होने और कन्या महाविद्यालय में महिला गार्ड नहीं होने की भी कही। दयानंद महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने पार्र्किंग शुल्क, कैंटिन, एनसीसी सहित कई परेशानियां रखी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन ने दावा किया कि परिषद को छात्रों का पूरा समर्थन मिल रहा है। इस बार परिषद चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। वहीं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नवीन सोनी ने भी अपनी जीत का दावा किया है।
Published on:
29 Aug 2018 04:18 pm
