
low vote caste in election
अजमेर.
तमाम कोशिशों और प्रयासों के बावजूद छात्रसंघ चुनाव में मतदान ज्यादा नहीं हुआ। सभी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में पिछले साल के मुकाबले कम वोट पड़े। इससे छात्रनेताओं और प्रत्याशियों के चेहरे उतरे नजर आए।
कुछ हद तक रेलवे और अन्य विभागों की भर्ती परीक्षा होने और ग्रामीण-शहरी इलाकों से विद्यार्थियों के कम पहुंचे से मतदान प्रतिशत ज्यादा नहीं बढ़ पाया।संस्कृत और लॉ कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय, एसपीसी-जीसीए और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सुबह से ही मतदान का दौर धीमा नजर आया। मतदाताओं की प्रतिवर्ष दिखने वाली लम्बी कतारें इस बार नजर नहीं आई।
सुबह 8 से 10.30 बजे तक भी सभी संस्थाओं में मतदाता छितराए रहे। इस दौरान सभी संस्थाओं में मतदान प्रतिशत 15 से 25 प्रतिशत ही रहा। इसके बाद डेढ़ घंटे में मतदान का दौर कुछ तेज हुआ। छात्र गुटों और उनके समर्थकों द्वारा वाहनों से मतदाताओं को लाने के बावजूद पिछले साल के मुकाबले कम मतदान हुआ।
यूं हुआ मतदान
राजकीय कन्या महाविद्यालय-44.67 प्रतिशत (1425/3190)
पिछले साल-46.86 प्रतिशत
एसपीसी-जीसीए-41.7 प्रतिशत (3534/8473)
पिछले साल-45.3 प्रतिशत
एमडीएस विश्वविद्यालय-71.11 प्रतिशत (672/945)
पिछले साल-71.44 प्रतिशत
दयानंद कॉलेज-63.61 प्रतिशत (1521/2391)
पिछले साल-57.30 प्रतिशत
लॉ कॉलेज-63.3 प्रतिशित (280/ 480)
पिछले साल-82.53
संस्कृत कॉलेज-93 प्रतिशत (114/122)
पिछले साल-93.63 प्रतिशत
चुनाव में युवाओं ने मतदान किया
जबरदस्त नारेबाजी, उत्साह और जोश, ढोल-ढमाकों के नाचते हुए छात्रसंघ चुनाव में युवाओं ने मतदान किया। सभी संस्थाओं में प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। प्रत्याशियों-कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों के बीच परस्पर नारेबाजी, नाराजगी और तनातनी हुई। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
कई कॉलेज के बाहर छात्रनेता आमने-सामने हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें तत्काल खदेड़ दिया।सुबह से ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, लॉ कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, दयानंद कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर विद्यार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। एनएसयूआई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रत्याशी और विद्यार्थी सडक़ों पर जुट गए।
8 बजे सभी संस्थाओं में मतदान शुरू हुआ। छात्र-छात्राओं ने कतारों में लगकर मतदान किया। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही। इससे छात्र संगठन, प्रत्याशी और कार्यकर्ता चिंतित दिखे। 10 बजे बाद मतदान में तेजी आई। दोपहर 1 बजे तक सभी संस्थाओं में नौजवानों ने दौड़ते-भागते हुए वोट डाले।
Updated on:
31 Aug 2018 05:12 pm
Published on:
01 Sept 2018 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
