3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suicide: मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, दहेज हत्या का मामला दर्ज

पुलिस को अनुराधा के पति के भारत में होने की आशंका है। इसके चलते लुक आउट नोटिस जारी कर उसका पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Jan 2022, 8:41 AM IST

suicide case in ajmer

suicide case in ajmer

अजमेर.

ससुराल पक्ष और पति की प्रताडऩा के बाद मौत को गले लगाने वाली अनुराधा सोमानी के शव का रविवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतका के पीहर पक्ष की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस को अनुराधा के पति जर्मनी निवासी अंकित के भारत में होने की आशंका है। इसके चलते लुक आउट नोटिस जारी कर उसका पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई होगी।

वैशाली नगर शिवसागर कॉलोनी निवासी अनुराधा (31) पुत्री मधुसूदन सोमानी ने शनिवार को संदिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर ली। भाई सर्वेश्वर की क्रिश्चयनगंज थाना में दी शिकायत के आधार सीओ नॉर्थ छवि शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। रविवार को पुलिस ने शव का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।

नहीं आए ससुराल पक्ष के लोग

पोस्टमार्टम के दौरान अनुराधा के ससुराल पक्ष के लोग किशनगढ़ से अजमेर नहीं पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता मधुसूदन और भाई सर्वेश्वर को सौंप दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस
पुलिस को जर्मनी निवासी मृतका के पति अनिरुद्ध के भारत में होने का संदेह है। लिहाजा पुलिस गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करेगा। ताकि अनिरुद्ध का पासपोर्ट जब्त कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा सके। मालूम हो कि किसी व्यक्ति के विदेश में रहने और उसके आतंकी/तस्करी/अवांछित गतिविधि में लिप्तता पर सभी हवाई अड्डों पर रेड कॉर्नर नोटिस चिपकाया जाता है। ताकि ऐसे व्यक्ति को फरार होने से पहले दबोच लिया जाए।

सिर्फ छह माह का साथ

पुलिस की ओर से जब्त सुसाइड नोट में मृतका अनुराधा ने सास सरोज, ससुर गोविंद, पति अनिरुद्ध और देवर आदित्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने लिखा है, कि साल 2018 में शादी के बाद वह पति के साथ सिर्फ छह महीने रही। शादी के बात पति उसे ससुराल छोड़ेकर जर्मनी चला गया। पति को कई बार जर्मनी बुलाने की बात कही, लेकिन वह वीजा नहीं मिलने का बहाना करता रहा। सुसाइड नोट में उसने पति के अवैध संबंध और जबरन गर्भपात कराने की बात भी लिखी है।

नाना-नानी के भरोसे मासूम
अनुराधा की मौत से उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी अनन्या अकेली रह गई है। उसका एकमात्र सहारा अब नाना-नानी हैं। उसके दादा-दादी और पिता-चाचा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज होने के बाद जांच और उसके बाद गिरफ्तारी तय है। ऐसे में वह नाना-नानी के पास ही रहेगी।


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। दहेज हत्या का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस उसके पति और अन्य लोगों की तलाश तथा मामले की जांच में जुटी है।

छवि शर्मा, सीओ नॉर्थ