8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बात पर गुस्साए सफाईकर्मी , छह घंटे तक अपनी इस मांग को लेकर अड़े रह कर यूं किया विरोध प्रदर्शन

नगर पालिका में नई भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय सफाईकर्मियों को नौकरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए

2 min read
Google source verification
sweepers protest for six hours because of safaikarmi recruitment

इस बात पर गुस्साए सफाईकर्मी , छह घंटे तक अपनी इस मांग को लेकर अड़े रह कर यूं किया विरोध प्रदर्शन

पुष्कर .नगर पालिका में नई भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय सफाईकर्मियों को नौकरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए को वाल्मीकि समाज के 10 से अधिक महिला-पुरुष सफाईकर्मियों ने छह घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया तथा पालिका कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पालिका ईओ को चयनित सफाईकर्मियों को नियुक्ति पत्र नहीं देने दिया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद समझाइस से विरोध शंात हुआ तथा नई भर्ती के 72 चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए जा सके।

स्वायत्त शासन विभाग की नई भर्ती प्रक्रिया के तहत लाटरी में 95 सफाईकर्मियों का पुष्कर नगर पालिका के लिए चयन किया गया। शुक्रवार रात पालिका कार्यालय में सभी चयनितों की सूचियां सार्वजनिक चस्पा कर दी गईं। इसमें केवल एक जने का नाम शामिल होने पर शनिवार को वर्षों से पालिका में सेवाए दे रहे वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मियों ने पालिका कार्यालय में छह घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने झाड़ू हाथ में लेकर सरकार, पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इधर सूचना पर नियुक्ति पत्र लेने आए 72 चयनित पूरे दिन नौकरी मिलने का इंतजार करते रहे। विरोध के दौरान पार्षद सुखराम नई नियुक्ति देने से पूर्व अपात्र-पात्रों की सूची दिखाने तथा आवेदन पत्रों की पुन: स्क्रूटनी करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने भर्ती में धांधली होने के आरोप लगाए। ईओ ने इस बाबत सरकारी आदेश नहीं होने की बात कही। विरोध बढऩे पर एसडीएम विष्णु कुमार गोयल, तहसीलदार विमलेन्द्र राणावत, पालिका ईओ विकास कुमावत सहित भाजपा के अरुण वैष्णव ने समझाइस की।

प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों को पालिका बोर्ड की बैठक में 50 सफाईकर्मी की पोस्ट बढ़ाकर केवल स्थानीय सफाईकर्मियों को लगाने की अनुशंसा सरकार को भिजवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद विरोध शांत हो सका और 72 चयनितों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।

गरमाने लगी छात्र राजनीति : पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर युवकों ने लाठी भाटों से किया हमला पढ़ें क्या है पूरा मामला