28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी में डूबने से किशोर की मौत

गांव में कोहराम थाना इलाके के गांव देवदास पुरा के पास भूमिया के समीप पार्वती नदी के तेज बहाव में रविवार दोपहर एक किशोर की डूबने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 27 Sep 2021, 1:28 AM IST

नदी में डूबने से किशोर की मौत

नदी में डूबने से किशोर की मौत,नदी में डूबने से किशोर की मौत,नदी में डूबने से किशोर की मौत

राजाखेड़ा. थाना इलाके के गांव देवदास पुरा के पास भूमिया के समीप पार्वती नदी के तेज बहाव में रविवार दोपहर एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अभिषेक (१५) पुत्र चरनसिंह निषाद निवासी तालपुरा हाल निवासी बस स्टैंड राजाखेड़ा देवदासपुरा गांव में दोस्त के यहां भोजन करने गया था। जहां वह 4 अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने चला गया। नदी में नहाते हुए सभी पांच बालक संतुलन बिगडऩे से डूब गए। पास ही पशु चरा रहे ग्रामीणों ने घटना को देखा तो तुरंत ही नदी में कूद पड़े। घटना की सूचना ग्रामीणों को भी दी। इस पर देवदासपुरा के अलावा अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं सरपंच, सचिव भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने प्रशासन को सूचित कर बचाव कार्य शुरू करवाया। इस दौरान चार अन्य बालकों को चरवाहों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अभिषेक तब तक गहरे पानी में चला गया। तब ग्रामीणों ने खुद के स्तर पर नदी में रेस्क्यू करना शुरू किया, तब मशक्कत से 6 बजे के लगभग अभिषेक को नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन तब तक अभिषेक जिंदगी की जंग हार गया। चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ माह में आठवी मौत, जिनमें 5 मासूमचिंताजनक तथ्य यह है कि पिछले डेढ़ माह में उटंगन नदी के सीमावर्ती गांवों में कुल आठ लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, जिनमें से खूबीपुरा की दो मासूम बालिकाओं सहित 5 मृतक तो किशोरवय के ही थे। राजाखेड़ा. चिकित्सालय में कार्यवाही करती पुलिस। राजाखेड़ा. नदी पर जमा भीड़ व मौके पर पहुंचे अधिकारी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग