4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलेंगे इस तस्करी से जुड़े कई राज , मास्टर माइंड को लिया तीन दिन के रिमांड पर…..जानें क्या है पूरा मामला

बाहर आएगा हाथीदांत मूर्ति का सच
2 min read
Google source verification
The truth of the ivory statue will come out

खुलेंगे इस तस्करी से जुड़े कई राज , मास्टर माइंड को लिया तीन दिन के रिमांड पर

अजमेर. बेशकीमती हाथीदांत मूर्ति मामले के अनुसंधान में जुटी सिविल लाइन्स थाना पुलिस अब कड़ी से कड़ी जोडऩे में जुट गई है। पुलिस प्रकरण में अब तक बिचौलिए की भूमिका निभाने का झूठ बोलने वाले मास्टर माइंड से पड़ताल में जुटी है। पुलिस को उससे मूर्ति तस्करी से जुड़े गई राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस की गिरफ्त में आए जयपुर निवासी घनश्यामसिंह को रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपित को तीन दिन के रिमांड पर लिया।

मास्टर माइंड को लिया तीन दिन के रिमांड पर : पुलिस की पड़ताल में अब तक घनश्याम सिंह बिचौलिए की भूमिका में था। लेकिन गहनता से पड़ताल में सामने आया कि बेशकीमती हाथीदांत की मूर्ति तस्करी मामले में वह मुख्य भूमिका में है। पुलिस को उससे मूर्ति चोरी से जुड़े कई तथ्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि आतंक निरोधक दस्ते (एटीएस) की जयपुर टीम ने सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में जयपुर रोड स्थित एक होटल में हाथीदांत निर्मित मूर्ति का सौदा करने आए पांच जनों को पकड़ा था। हालांकि मामले में मास्टर माइंड घनश्याम पुलिस की गिरफ्त से फरार था। पुलिस ने शनिवार को आरोपित को जयपुर में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े........................................................................

अग्निकांड को भूल काम में जुटे

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम मुख्यालय में शनिवार को लगी आग के बाद निगम प्रबन्धन ने रविवार से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। प्रबन्ध निदेशक बी.एम.भामू ने तृतीय तल की मरम्मत के लिए कमेटी का भी गठन किया है। कमेटी में अधीक्षण अभियन्ता (सिवील), अधीक्षण अभियन्ता (एमएम), अधीक्षण अभियन्ता (आईएडएस) तथा वरिष्ठ लेखाधिकारी (सीपीसी) जो कि मरम्मत कार्य को शामिल किया गया है। यह कमेटी जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य करवाएगी। भामू ने हादसे में सभी कर्मचारियों की ओर से किए गए सहयोग के लिए उनकी सराहना की। साथ ही दिशा निर्देश दिए कि तृतीय तल की जिन शाखाओं में मरम्मत का कार्य होना है उनकी वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाए और सोमवार से कार्यालय में सभी कार्य सुचारू रूप से चालू कर दिए जाएं।