14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य में 6 हजार हैड कांस्टेबलों की होगी भर्ती

39 साल बाद बढ़ेगा कई कांस्टेबलों का कद

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jul 02, 2018

requirement

requirement

कोटा.पुलिस में करीब 38 से 39 साल पहले भर्ती हुए कई कांस्टेबल आज भी उसी पद पर कार्य कर रहे हैं। जबकि उनमें से कुछ तो सेवानिवृत्ति के नजदीक तक पहुंच गए हैं। लेकिन अब उनका कद बढ़ने का नम्बर आया है। लम्बे समय से एक ही पद पर कार्य कर रहे कांस्टेबलों की अब वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नित की जाएगी। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Read More:आर्थिक तंगी में गुजरा जीवन लेकिन हासिल की कामयाबी

कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने के बाद पदोन्नित परीक्षा नहीं देने, स्वास्थ्य व पारिवारिक कारण और मुकदमों व विभागीय जांच समेत कई अन्य कारणों से अभी भी कई कांस्टेबल ऐसे हैं जो 38 से 39 साल की नौकरी के बाद भी उसी पद पर कार्य कर रहे हैं। इस अवधि में उनका वेतन भत्ते तो बढ़ते रहे लेकिन कद नहीं बढ़ा। शहर में कई कांस्टेबल भी हैं जो उसी पद पर रहते हुए भी वेतन उप निरीक्षक स्र का प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन अब उनका कद बढ़ने का अवसर आया है। जिसमें उन्हें वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत कर हैड कांस्टेबल बनाया जाएगा।

Read More:कई बार सफलता देरी से मिलती है,लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाती


राज्य में शीघ्र ही करीब6 हजार हैड कांस्टेबलों की सीधी भर्ती होगी। जिसमें लम्बे समय से कांस्टेबल के पद पर ही कार्य करने वालों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा। इसमें कोटा शहर को भी कई हैड कांस्टेबल मिलेंगे। प्रथम चरण में कोटा शहर में तैनात ऐसे 186 कांस्टेबलों की वरिष्ठा सूची तैयार की गई है। जिनमें 1979 से लेकर 1992 तक के कांस्टेबल शामिल हैं।

39 साल पुराने 8 कांस्टेबल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 29 जून को जारी वरिष्ठता सूची में शामिल 186 कांस्टेबलों में से सबसे पुराने 8 कांस्टेबल 1979 के हैं। जबकि 1980 के 15, 1981 के 20,1982 के 7, 1983 के 9, 1984 के 22 , 1985, 86 व 88 के 12-12, 1987 के २२,1989 के 29 ,1990 के 11, 1991 के 1 व 1992 के 6 कांस्टेबल हैं।

Read More:खाकी का डर नदारत-अपहरण आम बात है इस शहर में...

4 जुलाई तक मांगी जानकारी
एएसपी मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता सूची में शामिल कांस्टेबलों से कुछ जानकारियां 4 जुलाई तक प्रपत्र में भरकर उनके कार्यालय में देने को कहा है। जिनमें 31 मई 2002 तक और 1 जून 2002 के बाद जन्मे बच्चों का विवरण भरकर देना है। साथ ही जिनके खिलाफ वर्तमान में विभागीय जांच, दर्ज आपराधिक मामला, एसीबी में मुकदमा प्रस्तावित व विचाराधीन है या नहीं इसकी जानकारी भी 4 जुलाई तक देने को कहा गया है।

Read More:जुगाड़ निकालने में माहिर है ये नगर निगम

सूची से होगी स्क्रीनिंग
राज्य में करीब6 हजार हैड कांस्टेबल पदों पर वरिष्ठता के आधार पर कांस्टेबलों की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए कोटा शहर में भी वरिष्ठता सूची तैयार की गई है। जिससे उन्हें भी पदोन्नत होने का मौका मिल सकेगा। उस सूची में से जिनके खिलाफ मुकदमें व विभागीय जांच लम्बित है उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी ।शेष को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

-अंशुमान भौमिया, पुलिस अधीक्षक कोटा शहर

Read More:शिक्षा नगरी में खुलेआम पनप रहा नशे का कारोबार

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग