शनिवार रात्रि 8 बजे मेवाडिय़ा स्थित शराब की दुकान बंद कर सेल्समैन अपने घर चला गया। वही रामपुरा डाबला स्थित शराब की दुकान के ताला लगाकर सैल्समैन दुकान के पीछे सो गया। इसके बाद मध्य रात्रि को चोरों ने रामपुरा डाबला में शराब की दुकान का ताला तोड़कर अंग्रेजी व देशी शराब की बोतलें व पव्वों पर हाथ साफ करते हुए करीब 1 लाख 53 हजार रुपए की व मेवाडिया में अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख 85 हजार रुपए कीमत की शराब की बोतलें व पव्वे चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर एएसआई तेजमल मीणा ने मय जाप्ता पंहुचकर मौका मुआयना कर चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।