4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे में नौकरियां.. लोको पायलट के लिए देनी होगी दो परीक्षा, ग्रुप डी के लिए एक एग्जाम

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
railway jobs

railway jobs

अजमेर

रेलवे में लगभग 90 हजार पद के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग के अभ्यर्थियों को दो लिखित परीक्षाओं से गुजरना होगा। अलबत्ता ग्रुप डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को महज एक ही लिखित परीक्षा पास करनी होगी। हालांकि इसके बाद उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा भी देनी होगी।

सहायक लोको पायलट के लिए लिखित परीक्षा 9 अगस्त से प्रारंभ होने जा रही है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की महज इस परीक्षा के आधार पर मेरिट नहीं बनेगी। पद की संख्या के आठ गुना अनुपात में चयनित अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य लिखित परीक्षा और दक्षता परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर नौकरी के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

सहायक लोको पायलट अभ्यर्थियों को तीन परीक्षाएं देनी होगी। प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट भी कम्प्यूटर बेस्ड होगा। ग्रुप डी भर्ती के अभ्यर्थियों को महज एक ही लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी। हालांकि इसमें सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी गुजरना होगा।
-आलोककुमार मिश्र, अध्यक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर


हमें नौकरी नहीं तो भीख ही दे दो, तुम्हारा बड़ा होगा उपकार

राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे वरिष्ठ अध्यापक 2016 के अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की तबीयत खराब होने पर उनका अनशन तुड़वा दिया गया। अनशन तोडऩे के बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर ही भिक्षा मांगी। अभ्यर्थियों का कहना रहा कि नौकरी योग्यता नहीं तो भीख स्वरूप ही नौकरी दिए जाने की मांग कर विरोध जताया।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि 2 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं की गई तो 3 अगस्त से सभी अभ्यर्थी आंदोलन पर बैठ जाएंगे।
आंदोलन प्रवक्ता उपेन यादव ने बताया कि रविवार को आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की तबीयत बिगडऩे के बाद उनका अनशन जूस पीकर तुड़वा दिया। सोमवार को महेन्द्र सिंह अजमेर,सचिन शर्मा हनुमानगढ़, मूलाराम नागौर, अशोक कुमार सीकर, राकेश कुमार बारा व दिनेश कुमार कासोटिया जयपुर का अनशन तुड़वाया।

आयोग के बाहर भीख स्वरूप मांगी नौकरी
अनशन तोडऩे के बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के बाहर भीख मांगी व आयोग प्रशासन से मांग की कि उन्हें योग्यता नहीं तो भीख के आधार पर ही नियुक्तियां दे दी जाए। आयोग प्रशासन को इस संबंध में अभ्यर्थियों ने भी ज्ञापन भी सौंपा।