थानाप्रभारी शियाराम विश्रोई ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न जानकारी मिली कि छोटा नरेना में किसी को जहरीले जीव ने काट लिया है। उसे किशनगढ़ ले गए हैं। इस पर दीवान जितेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे, जहां किशोरी नन्दू उर्फ नन्दिनी (13) पुत्री बलराम राव की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यज्ञनारायण चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। मृतका के पिता बलराम राव (48) का उपचार अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जारी है।