28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगार युवाओं ने रीट में पद नहीं बढ़ाने पर किया प्रदर्शन

राज्य सरकार की ओर से रीट में ५० हजार पद नहीं करने के विरोध में अभ्यर्थियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। अभ्यथियों ने बताया कि 26 सितंबर 2021 को रीट परीक्षा 31 हजार पदों के लिए आयोजित हुई थी। 3 वर्ष बाद रीट परीक्षा आयोजित होने पर अभ्यर्थियों द्वारा पदों को बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 3 Jan 2022, 1:42 AM IST

बेरोजगार युवाओं ने रीट में पद नहीं बढ़ाने पर किया प्रदर्शन

बेरोजगार युवाओं ने रीट में पद नहीं बढ़ाने पर किया प्रदर्शन

धौलपुर. राज्य सरकार की ओर से रीट में ५० हजार पद नहीं करने के विरोध में अभ्यर्थियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। अभ्यथियों ने बताया कि 26 सितंबर 2021 को रीट परीक्षा 31 हजार पदों के लिए आयोजित हुई थी। 3 वर्ष बाद रीट परीक्षा आयोजित होने पर अभ्यर्थियों द्वारा पदों को बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। जिसमें रीट पदों को 50 हजार करने को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किए गए थे, लेकिन सरकार द्वारा रीट के पद बढ़ाने के बजाए मई में 20 हजार पदों के लिए रीट परीक्षा की घोषणा कर दी है। जिससे रीट अभ्यर्थी नाराज हो गए और उन्होंने बसेड़ी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी विभागों में पद बढ़ाए हैं, लेकिन रीट के नहीं बढ़ाए हैं। बेरोजगार युवा आक्रोशित हैं और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम कांग्रेस सरकार को भुगतना होगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में युवा गौरव शर्मा, जलसिंह, अनिल शर्मा, अंकित शर्मा, महेंद्र भारती, रमाकांत गिरी, सुरेंद्र गिरी, योगेश शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक शर्मा, सौरभ शर्मा, नीतेश शर्मा, विपिन शर्मा, सन्दीप शर्मा, रुचि शर्मा, मनोज गिरी, कान्हा गिरी, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे

आने वाले चुनाव में इसका परिणाम कांग्रेस सरकार को भुगतना होगा

रीट पदों को 50 हजार करने को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किए गए थे, लेकिन सरकार द्वारा रीट के पद बढ़ाने के बजाए मई में 20 हजार पदों के लिए रीट परीक्षा की घोषणा कर दी है। जिससे रीट अभ्यर्थी नाराज हो गए और उन्होंने बसेड़ी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी विभागों में पद बढ़ाए हैं, लेकिन रीट के नहीं बढ़ाए हैं। बेरोजगार युवा आक्रोशित हैं और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम कांग्रेस सरकार को भुगतना होगा।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग